Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Devotees throng the Shri Ram Katha at Baba Moladnath Temple.

Mahendragarh-Narnaul News: बाबा मोलड़नाथ मंदिर में श्रीराम कथा में उमड़े श्रद्धालु

Fri, 26 Jun 2026 11:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Devotees throng the Shri Ram Katha at Baba Moladnath Temple.
फोटो संख्या:61- बाबा मोलड़नाथ  मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा में कथा सुनती महिलाएं--स्रोत- आयोजक - फोटो : 1
कनीना। बाबा मोलड़नाथ मंदिर परिसर में आयोजित सात दिवसीय श्रीराम कथा के दूसरे दिन श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन और कथा श्रवण कर धर्म लाभ अर्जित किया। कथावाचक प्रवेश शर्मा ने भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, सत्य, मर्यादा और कर्तव्यनिष्ठा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन प्रत्येक व्यक्ति के लिए प्रेरणास्रोत है।
विज्ञापन

उन्होंने युवाओं से श्रीराम के आदर्शों को अपनाकर परिवार, समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्व निभाने का आह्वान किया। साथ ही माता-पिता, गुरुजनों और बुजुर्गों के सम्मान तथा सेवा, सदाचार व परोपकार को सच्ची भक्ति बताया।
विज्ञापन

कथा के दौरान महिला मंडल ने भजनों की प्रस्तुति दी और श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर समिति के प्रधान दिनेश यादव ने बताया कि श्रीराम कथा दो जुलाई तक प्रतिदिन कथा, भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण के साथ जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed