फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Devotees gathered in Shri Shyam Baba's Jagran

Mahendragarh-Narnaul News: श्री श्याम बाबा का जागरण में उमड़े श्रद्धालु

Sun, 03 Mar 2024 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 03 Mar 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Devotees gathered in Shri Shyam Baba's Jagran
कनीना। कनीना मंडी स्थित रामलीला मैदान में श्री श्याम मित्र मंडल के तत्वाधान में श्री श्याम बाबा का जागरण आयोजित किया गया।
विज्ञापन

नारनौल से पहुंचे कलाकार विकास जांगड़ा द्वारा गणेश वंदना द्वारा कार्यक्रम का आगाज किया गया। वही मंच संचालन प्रवक्ता सचिन शर्मा द्वारा किया गया। इस दौरान प्रवक्ता सचिन शर्मा को पिछले दिनों हैदराबाद में आयोजित हरियाणा प्रदेश का नेतृत्व करके हरियाणा के नाम की धूम मचा अपनी प्रतिभा साबित की। मुख्य कलाकार श्याम दीवानी मोना मेहता फतेहाबाद द्वारा बाबा के भजनों पर उपस्थित भक्तों को नाचने पर मजबूर कर दिया। श्री श्याम मित्र मंडल के तत्वावधान में 17 मार्च को कनीना से हुडिया जैतपुर धाम 9वीं पैदल निशान यात्रा जाएगी।

इस दौरान मुख्यातिथि पूर्व सीपीएस अनिता यादव, विधायक राव दान सिंह के पुत्र अक्षत राव ने शिरकत की। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में एडवोकेट विनय यादव कनीना, पार्षद प्रतिनिधि कमल यादव, एसडी ग्रुप ककराला के सीईओ रामधारी यादव, प्राचार्य ओम प्रकाश यादव, पूर्व सरपंच ठाकुर दलीप सिंह, सरपंच प्रतिनिधि रामनिवास बंसल भी कार्यक्रम में पहुंचे और बाबा श्री श्याम के दरबार में आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में दीप प्रज्जवलित रमेश कौशिक प्रधान श्री राधा कृष्ण गोशाला सुहासड़ा द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed