{"_id":"670970d7046c4209240ec9a8","slug":"devotees-danced-to-the-hymns-of-mamta-vajpayee-in-durga-puja-festival-narnol-news-c-196-1-nnl1003-117003-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: दुर्गा पूजा महोत्सव में ममता वाजपेयी के भजनों पर झूमे भक्तजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: दुर्गा पूजा महोत्सव में ममता वाजपेयी के भजनों पर झूमे भक्तजन
Sat, 12 Oct 2024 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 12 Oct 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। टाइगर क्लब परिवार द्वारा आयोजित 21 वें दुर्गा पूजा महोत्सव पर वीरवार रात माता का जागरण किया गया। महोत्सव में आठवें नवरात्र को लेकर मां महागौरी का पूजन किया गया।
सर्वप्रथम पंडित नारायण शास्त्री ने प्रोफेसर रणवीर को सपरिवार माता का पूजन करवा ज्योत प्रज्ज्वलित करवाई। महोत्सव में गायिका लक्की अग्रवाल व जयपुर से पधारी प्रसिद्ध भजन गायिका ममता वाजपेयी ने अपने भजनों के माध्यम से महामाई का गुणगान किया। ममता वाजपेयी के भजनों पर भक्तजन देर रात झूमते रहे। दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान सुंदर-सुंदर झांकी भी प्रस्तुत की गई, जो लोगों के विशेष आकर्षण का केंद्र रही। क्लब प्रधान राकेश यादव, उप प्रधान राजेश सैनी, संरक्षक डॉ. शिव कुमार, नरेंद्र बंसी, प्रवीण यादव, प्रमोद सैनी व मनोज सिंघल ने महोत्सव बतौर मुख्यअतिथि पहुंचे समाज सेवी डॉ. संतोष खटाना सहित अन्य अतिथियों को पटका व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर हेमंत जैन, सह संयोजक प्रवीण यादव, नरेश चौहान, राजेश सैनी, सुनील कुमार, राजेश लखेरा, ललित सैनी, पवन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मनोज सिंघल, रवि खन्ना, अरुण सोनी, एडवोकेट विश्वास, उप प्रधान सुरेंद्र यादव व टीटू सोनी आदि मौजूद रहे।