फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Devotees danced to the hymns

Mahendragarh-Narnaul News: भजनों पर जमकर झूमे श्रद्धालु

Wed, 13 Nov 2024 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 13 Nov 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Devotees danced to the hymns
फोटो नंबर-10गीता सत्संग पाठ में भाग लेती महिलाएं। स्रोत-संस्था
नारनौल। शहर की प्रमुख धार्मिक संस्था श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार रजिस्टर्ड नारनौल के द्वारा गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज की प्रेरणा से गीता पाठ सत्संग किया गया। मोहल्ला बांस निवासी उमराव सिंह सैनी के निवास पर किया गया।
विज्ञापन

संस्था के प्रधान डॉक्टर सुरेंद्र यादव ने बताया कि सर्वप्रथम सुरेंद्र सैनी ने गणेश वंदना की। मास्टर सुरेश ने हरि शरणम, राधिका सैनी ने ओम नमो भगवते वासुदेवाय, सुनीता ने भागवत स्तुति, सुरेंद्र यादव श्री कृष्ण कृपा अमृत पाठ, मधु यादव ने अष्ट दश श्लोक तथा शांति सद्भाव प्रार्थना मास्टर शिव हरी ने की।
विज्ञापन

इसके बाद भजनों का दौर शुरू हुआ, जिसमें राजेश यादव ने तेरी जीवन नैया पार न होगी राम के बिना, पिंकी सैनी ने मेरी विनती यही है राधा रानी कृपा बरसाए रखना, प्रेम आजाद ने चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है आदि भजन सुनाकर सभी को भाव विभोर कर दिया। अंत में श्री गीता की मंगलमय आरती के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। इस मौके पर संस्था के महासचिव शिव हरि यादव ने बताया कि गीता पाठ का यह आयोजन पूरे कार्तिक मास में गुरुदेव की कृपा से नित्य प्रति किसी न किसी भक्तजन के निवास स्थान पर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed