{"_id":"6657b2c64a2ce23caa06b104","slug":"devotees-danced-to-balajis-bhajans-narnol-news-c-196-1-nnl1003-112707-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बालाजी के भजनों पर झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बालाजी के भजनों पर झूमे श्रद्धालु
Thu, 30 May 2024 04:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 30 May 2024 04:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल।
गांव नसीबपुर में जेठू बाबा मंदिर के पास संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन श्रीराम हनुमान गुणगान प्रचार मंडल एवं श्रीराम मेहंदीपुर बालाजी सेवा संघ की ओर से हुआ। इसकी अध्यक्षता मंडल के प्रधान आचार्य क्रांति निर्मल ने की, जबकि मंडल के संरक्षक गुरुजी सांवरमल गोयल विशेष रूप से मौजूद रहे।
सर्वप्रथम पंडित मदनलाल शर्मा और योगेश शर्मा ने यजमान योगेश कुमार और सुदेश शर्मा को परिवार सहित पूजन करवा ज्योत प्रज्वलित करवाई। इसके बाद गायत्री मंत्र व रामधुन के साथ सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ किया गया। पंडित महेश शर्मा, दीपक शर्मा, मोहन सागर, पार्षद कांशीराम तथा दिनेश बारी ने सुंदरकांड पाठ के दोहे चौपाइयों का अपने मधुर स्वर से गायन किया। पाठ समापन के बाद भजनों का दौर शुरू हुआ। गायक योगेश शर्मा ने ओ मेरे बालाजी महाराज अनोखी थारी झांकी व मेरे बालाजी महाराज जयकारा गूंजे गली-गली भजन सुनकार भक्तों को झूमने पर विवश कर दिया। आचार्य क्रांति निर्मल ने अपने भजन के माध्यम से भक्तों को बालाजी का प्रसाद रूपी खजाना लुटाया। अंत में यजमान को बालाजी का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर मुख्य रूप से महेशचंद पुजारी, भूपेश शर्मा, हर्ष शर्मा, बृजमोहन शर्मा, विकास अग्रवाल, ललित सैनी, दिनेश कौशिक, नरेश मित्तल, भुवनेश शर्मा, नप चेयरपर्सन कमलेश सैनी, प्राचार्य विरेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।