फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Development works worth Rs 6.5 crore approved in 40 villages of the district

Mahendragarh-Narnaul News: जिले के 40 गांवों में 6.5 करोड़ के विकास कार्याें की मिली स्वीकृति

Thu, 19 Feb 2026 11:38 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Development works worth Rs 6.5 crore approved in 40 villages of the district
फोटो संख्या:77- गांव जवाहर नगर खेल मैदान, जिसकी बनाई जाएगी चारदिवारी --स्रोत- ग्रामीण
महेंद्रगढ़। जिला खनिज फाउंडेशन की दिसंबर 2025 में हुई बैठक में निर्धारित एजेंडों को जिला उपायुक्त की ओर से स्वीकृति मिल गई है। इसके तहत 40 से अधिक गांवों में विकास कार्याें के लिए 6.5 करोड़ रुपये का बजट मिला है। वहीं पंचायती राज विभाग को नोडल एजेंसी के रूप में नियुक्त किया है।
विज्ञापन

इससे अब जिलेभर के गांवों में साफ-सफाई से लेकर भूजल स्तर में सुधार से लेकर खेल सुविधाओं व ई-लाइब्रेरी जैसी सुविधाएं ग्रामीण क्षेत्रों में भी मिल सकेंगी।
विज्ञापन

विकास एवं निगरानी समिति सदस्य संदीप मालड़ा ने बताया कि खनन विभाग की तरफ से इन सभी विकास कार्यों के रिव्यू के बाद फाउंडेशन के चेयरमैन जिला उपायुक्त के सामने ये रखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाउंडेशन की बैठक में सांसद ने निर्देश दिए थे कि जिला प्रशासन ये सुनिश्चित करे कि विकास के इन सभी कार्यों पर जल्द-से-जल्द कार्य शुरू करवाए जायें। जिला उपायुक्त की तरफ से अब इन सभी कार्यों को मंजूरी प्रदान कर पंचायती राज विभाग को नोडल एजेंसी के रूप में नियुक्त किया गया है।
इसके तहत 27 गांवों में दिए ट्रैक्टर एवं ट्रॉली जायेंगे और 10 गांवों में 50 लाख से ई-लाइब्रेरी बनेगी। साथ ही 6 गांवों में जोहड़ों को नहरी नेटवर्क से जोड़ा जाएगा।
------------
इन गांवों में होंगी व्यवस्थाएं बेहतर
इस योजना के तहत जिले के गांव जड़वा, बखरीजा, बायल, नांगल दर्गु, धौलेड़ा, गोलवा, मूसनौता, पांचनौता, ढाणी रावता, बिगोपुर, गांवड़ी जाट, ऊष्मापुर, राजावास, गढ़ी, डिगरोता, मुकंदपुरा, दोखेरा, सरेली, निजामपुर, रोपड़ सराय, छापड़ा बीबीपुर, आंतरी, बिहारिपुर, खतौली अहीर, बसीरपुर व पथरवा में साफ-सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए ट्रेक्टर-ट्रॉली दिए जाएंगे। इसके अलावा गांव दोंगली, गोठड़ी, माधोगढ़, डालनवास, मूसनौता, छापड़ा बीबीपुर, लूजोता, बिगोपुर व मौसमपुरा गांवों में ई-लाईब्रेरी बनवाई जाएंगी। योजना के तहत गांव भंडोर ऊंची के जोहड़ को नहरी नेटवर्क से जोड़ने पर 7 लाख, खेड़ा 22 लाख, रिवासा 30 लाख, नांगल सिरोही 25 लाख, कालबा 10 लाख, कोथल कलां में 30 लाख रुपये खर्च कर जोहड़ों को नहरी नेटवर्क से जोड़ा जाएगा।

------------
इन गांवों में विकास कार्याें पर खर्च होगी राशि
योजना के तहत गांव पथरवा में ढाणी ब्राह्मणान में शिव मंदिर से शिव धाम का रास्ता निर्माण के लिए 15 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं जवाहर नगर खेल मैदान की चारदिवारी व पार्क का निर्माण पर 20 लाख, वार्ड नंबर 15 नारनौल के शिव धाम तक रास्ता निर्माण पर 15 लाख, महेंद्रगढ़ रेजांगला पार्क के पास बोरवेल निर्माण के लिए 10 लाख, गांव बवानिया प्रगतिशील संगठन के मशीनरी पर 6.5 लाख, गांव दनचोली के पंचायत घर में टीन शैड एवं गांव में पार्क निर्माण पर 19 लाख, गांव डुलाना पंचायती बोरवेल से लेकर सलीमाबाद सड़क तक रास्ते के लिए 15 लाख, गांव गोठडी सामुदायिक केंद्र का निर्माण 20 लाख, गांव आदलपुर इनडोर जिम 5 लाख, बास खुड़ाना शिव मंदिर से जोहड़ तक फिरनी निर्माण 10 लाख, सतनाली गोशाला में शेड निर्माण पर 20 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं गांव सिरीही बाहली एससी बस्ती से स्कूल तक नाला निर्माण 15 रुपये खर्च होंगे। कारोली में बोरवेल 10 लाख, भूषण कलां एथलेटिक्स ट्रैक का निर्माण 15 लाख, दोखेरा आरओ प्लांट 5 लाख, बखरीजा आरओ प्लांट 5 लाख, इस्लामपुरा ओपन जिम एवं ट्रैक निर्माण पर 20 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। साथ ही गांव पांचनौता पानी के बड़े टैंक निर्माण के लिए 15 लाख, गांव जैनपुर में हाई मास्ट लाइट 5 लाख, रावता की ढाणी खेल मैदान की चारदिवारी निर्माण 6 लाख, रोपड़ सराय व्यायामशाला निर्माण 6 लाख, गांव मूसनौता नांगल दर्गु घाटी रास्ता निर्माण 10 लाख, खानपुर पार्क का निर्माण 5 लाख, भूंगारका मंदिर, तालाब एवं पार्क का सौंदर्यीकरण 7 लाख, टहला स्कूल के सामने हाॅल का निर्माण 5 लाख, घाटाशेर पार्क का निर्माण 5 लाख, कोरियावास पीडबलूडी सड़क से जोहड़ का रास्ता निर्माण 15 लाख, दुबलाना एससी बस्ती के निकट पार्क की चारदिवारी एवं टाइलिंग 5 लाख, नेहरूगढ़ खारिया कुआं का सौंदर्यीकरण, पार्क निर्माण एवं लाइटिंग 5 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed