फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Development work will be done at a cost of 9 crores, will provide relief from broken roads

Mahendragarh-Narnaul News: 9 करोड़ की लागत से होंगे विकास कार्य, टूटी सड़कों से मिलेगी निजात

Tue, 15 Apr 2025 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 15 Apr 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Development work will be done at a cost of 9 crores, will provide relief from broken roads
फोटो नंबर- 02सैन चौक की टूटी सड़क। संवाद
नारनौल। शहर की सड़कों पर अब हिचकोले नहीं खाने पड़ेगे। अब नगर परिषद की तरफ से सभी वार्डों में सड़कों का निर्माण करवाया जाएगा। इसके लिए नगर परिषद की तरफ से करीब 103 कार्यों के लिए टेंडर भी लगाए गए हैं। इन पर करीब नौ करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

नगर परिषद की तरफ से प्रत्येक वार्ड में करीब 20 से 25 लाख रुपये का कार्य करवाया जाएगा। वही कुछ वार्डों में ज्यादा रुपये भी खर्च होंगे। इनमें ज्यादातर सड़क निर्माण व मरम्मत कार्य शामिल है। ऐसे में अब टेंडर छोड़ने के बाद जल्द ही कार्य शुरू होने की उम्मीद है। शहर में एक साथ 100 से अधिक कार्य होने से ज्यादातर टूटी सड़कों से निजात मिल जाएगी। शहर के वार्ड नंबर 21 में विभिन्न गलियों, नालियों, जालियाें पर 8.46 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

इसी तरह दयानगर मोहल्ले में जगदीश के घर से जगमाल तक तथा छोटू सरदार के घर के पास गली निर्माण पर 3.80 लाख रुपये खर्च होंगे। वार्ड एक में ताराचंद से रामनिवास के घर तक 2.09 लाख में गली निर्माण किया जाएगा। इसी तरह वार्ड 17 में विजय मास्टर से रामेश्वर के घर तक 19.08 लाख में गली का निर्माण होगा। बता दें कि शहर में इससे पहले मुख्य मार्गों की टूटी सड़कों को पूरा किया जा रहा है। वहीं कुछ मार्गों को निर्माण कार्य पूरा भी हो गया है। अब गलियों को भी पक्का करने से मोहल्लेवासियों को राहत मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन






इंसेट
इन मोहल्लों में सड़क निर्माण के लिए लगाए टेंडर

-वार्ड एक में छाजूराम से ओमप्रकाश के घर तक सड़क निर्माण पर 3.79 लाख खर्च होंगे।
-वार्ड 5 में यादराम यादव से प्ले स्कूल और अरविंद पब्लिक स्कूल से दलीप के घर और सुनील कुमार के घर तक गली निर्माण पर 5.84 लाख होंगे खर्च
-वार्ड 13 में सुदरपाल के घर से कुलदीप तक 2.44 लाख में सड़क निर्माण
-वार्ड 16 में कृष्ण की दुकान से सुरेश की दुकान तक 5.80 लाख से सड़क निर्माण
-वार्ड 16 में जोगिया के घर से अभिमन्यु तक 7.69 लाख में सड़क निर्माण
-वार्ड 19 में राम क्लिनिक से अंडरपास तक 15.14 लाख में सड़क निर्माण
-वार्ड 20 में धमीजा भवन से गोविंद की दुकान तक 7.62 लाख में सड़क निर्माण
- वार्ड 21 में संजय जैन से सुंदर के घर तक गली निर्माण पर 10.16 लाख होंगे खर्च
-वार्ड 22 में विभिन्न गलियों, सड़कों, नालियों, जालियों पर 12.69 लाख रुपये होंगे खर्च
-वार्ड 23 महादेव मंदिर से महिला शौचालय तक स्टॉर्म वाटर पाइप उपलब्ध कराने और बिछाने पर 5.92 रुपये होंगे खर्च
- वार्ड 23 में भगवान दास की दुकान से प्रतिमा शर्मा की दुकान तक गली निर्माण पर 4.23 लाख होंगे खर्च
- वार्ड 23 में संजीवनी क्लिनिक से लेकर लीला राम के घर तक गली निर्माण पर 6.77 लाख होंगे खर्च
-वार्ड 29 में ममता के घर से सुभाष तक 4.22 लाख में सड़क निर्माण कार्य
- वार्ड 29 में राजेंद्र के घर से गजानंद तक 4.22 में होगा गली का निर्माण
- वार्ड 29 में विजय सिंह के घर से अमीचंद तक 4.64 लाख में होगा गली का निर्माण


वर्जन:

शहर में करीब 9 करोड़ की लागत से 103 कार्य वार्डों में कराए जाएंगे। प्रत्येक वार्ड में सड़क सहित अन्य कार्य होंगे। इसके लिए टेंडर लगा दिए गए हैं।- सुंदर सिंह, एक्सईएन नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed