{"_id":"66f6fe0a8301e7e7c1057f74","slug":"development-work-could-not-be-done-in-the-area-for-last-10-years-anita-yadav-narnol-news-c-196-1-nnl1004-116567-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 साल से हलके में नहीं हो सके विकास कार्य : अनीता यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 साल से हलके में नहीं हो सके विकास कार्य : अनीता यादव
Sat, 28 Sep 2024 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 28 Sep 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
फोटो- 15कांग्रेस प्रत्याशी अनिता यादव को माला पहनाकर सम्मानित करते ग्रामीण। स्त्रोत- प्रवक्
नारनौल। आगामी 5 अक्तूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत अटेली हलके के दर्जनभर गावों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रत्याशी अनीता यादव को अपना समर्थन दिया है।
अनीता यादव ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर कार्यकर्ताओं व समाज के सभी वर्गों का ख्याल कर कल्याणकारी नीतियां बनाई जाएंगी। वे शुक्रवार को अटेली हलके के गांव खैराना, बेवल, गोमली, गोमला, ककराला, कपूरी, कपूरी की ढाणी, भड़फ व भड़फ की ढाणी में ग्रामीणों को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल से हलके में विकास कार्य नहीं हो सके हैं। भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता तंग आ चुकी है। कनीना सब डिवीजन तथा राजकीय महाविद्यालय कांग्रेस पार्टी की देन है। इसी प्रकार महेंद्रगढ़ में सेंट्रल यूनिवर्सिटी तथा मीरपुर में आईजीयू यूनिवर्सिटी से लेकर सैनिक स्कूल समेत कई शिक्षण संस्थाएं कांग्रेस पार्टी ने स्थापित की। कनीना के पूर्व नगर पार्षद मनीष यादव की अगुवाई में श्रीराम शर्मा बाघोत, राजवीर, रतन सिंह, लीला राम, श्रीराम बाबूजी, सत्यप्रकाश भूलड, शांति स्वरूप ढाणा, हंसराज भडफ, बिल्लू नोताना, गजराज ठेकेदार कनीना, सवाई सिंह, राकेश, रतन सिंह, राकेश बोहरा, गुरुदेव, मोहित सेठ, राजकुमार कनीनवाल चेयरमैन, पिंटू सेठ, अमित गर्ग, जीतू जांगड़ा, मनदीप चौधरी, यादवेंदर, कपिल नंबरदार, मनीष गोल्डन, राजेश, प्रदीप कुकू सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन कमलेश सैनी, कृष्ण यादव, रतन सिंह, अनिल यादव, संदीप सिंह, मास्टर रतन सिंह,कंवर सिंह, मनोज यादव, दिनेश कुमार सहित पार्टी कार्यकर्ता तथा ग्रामीण उपस्थित थे।