फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Development vs. Problems... Voters' Eyes Fixed on Water, Roads, and Drainage

Mahendragarh-Narnaul News: विकास बनाम समस्याएं...पानी, सड़क और निकासी पर टिकी मतदाताओं की नजर

Thu, 30 Apr 2026 11:38 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Development vs. Problems... Voters' Eyes Fixed on Water, Roads, and Drainage
कनीना। नगर पालिका के वार्ड 14 में उपचुनाव के चुनाव चिह्न आवंटित होने के बाद सभी छह प्रत्याशी जोर-शोर से प्रचार में जुट गए हैं। प्रत्याशी डोर-टू-डोर संपर्क, जनसभाओं और चौपाल बैठकों के जरिए मतदाताओं से समर्थन मांग रहे हैं। इस बार सबसे बड़ा मुद्दा बुनियादी सुविधाओं का बन गया है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों यासीन, सोनू, देवेंद्र, अनिल, महेश, विष्णु और गोविंद ने बताया कि क्षेत्र में पानी की लाइनें सही ढंग से बिछी नहीं हैं जिससे लंबे समय से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। वार्ड का क्षेत्रफल काफी बड़ा है जिसमें कोसली मोड़, रेवाड़ी मोड़, गाहड़ा मोड़ और सीहोर मोड़ के आसपास के इलाके शामिल हैं।
विज्ञापन

फिलहाल यहां आबादी अपेक्षाकृत कम है लेकिन भविष्य में यह तेजी से विकसित होने वाला क्षेत्र माना जा रहा है। ऐसे में नागरिकों का मानना है कि यहां अभी से मजबूत आधारभूत ढांचा तैयार किया जाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि आने वाले पार्षद के सामने सबसे बड़ी चुनौती पेयजल व्यवस्था सुधारना, सड़कों और गलियों का निर्माण व बरसात के पानी की निकासी की प्रभावी व्यवस्था करना होगा।
चुनाव रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि मतदान 10 मई को कराया जाएगा, जबकि 13 मई को मतगणना के बाद परिणाम घोषित होंगे। प्रशासन ने निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

फिलहाल वार्ड 14 का यह उपचुनाव पूरी तरह विकास और मूलभूत सुविधाओं के मुद्दों पर केंद्रित होता दिखाई दे रहा है जिसमें मतदाता अपने क्षेत्र की दीर्घकालिक जरूरतों को ध्यान में रखकर निर्णय लेने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed