फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Destitute bovines hit three including elderly woman

लावारिश गोवंश ने एक बुजुर्ग महिला सहित तीन को किया घायल

Sun, 27 Sep 2020 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Destitute bovines hit three including elderly woman
शहर में बेसहारा गोवंशों ने एक बुजुर्ग महिला सहित तीन लोगों को मारकर घायल कर दिया। इनमें दो की हालत गंभीर हैं, जिनको हायर सेंटर रेफर किया गया है। एक को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अंगूरी देवी (70) निवासी मोहल्ला नीमड़ी नीचे पुलिस चौकी के पास रहती हैं। रविवार सुबह वह घर के आगे सड़क पर घूम रही थी, तभी एक सांड़ दौड़कर उसकी तरफ आया और उसको उठाकर फेंक दिया। जब वह चिल्लाई तो गेट पर खड़ा उसका पोता जतिन उसको बचाने के लिए दौड़ कर आया। सांड़ ने उस पर भी हमला बोल दिया। जतिन तुरंत खड़ा होकर दादी को बचाने के लिए उसको उठाकर एक तरफ ले जाने लगा तो एक बार फिर सांड़ ने उस पर हमला बोल दिया। जब जतिन जोर से चिल्लाया तो घर के अन्य सदस्य बाहर आए। इसके बाद उन्होंने सांड़ को लकड़ी से डराकर भगाया। इससे अंगूरी देवी को गहरी चोटें लगी। परिजन उसे सीधे रेवाड़ी एक निजी अस्पताल लेकर गए हैं। वहीं जतिन को हाथ-पैर में मामूली चोटें आई हैं। यह पूरा घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।
विज्ञापन

इधर, सब्जी मंडी में रविवार सुबह साढे़ छह बजे लावारिस गोवंश ने एक युवक को पीछे से टक्कर मार कर उसे घायल कर दिया। सब्जी विक्रेताओं ने उसे नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार शंकरलाल रविवार को सब्जी मंडी में पैदल किसी काम के लिए गया था। पीछे से बेसहारा गोवंश दौड़ता हुआ आया और उसको पीछे से टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ भर्ती करवाया गया। जहां से चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed