फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Despite the warning of the Met Department, the lifting did not accelerate, 145830 quintals of mustard under the open sky

Mahendragarh-Narnaul News: मौसम विभाग की चेतावनी के बावजूद नहीं आई उठान में तेजी, 145830 क्विंटल सरसों खुले आसमान तले

Sat, 27 Apr 2024 03:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 27 Apr 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
Despite the warning of the Met Department, the lifting did not accelerate, 145830 quintals of mustard under the open sky
फोटो संख्या:75- अनाज मंडी महेंद्रगढ़ में लगी सरसों की बड़ी ढ़ेरी--स्रोत--संवाद
महेंद्रगढ़/कनीना। मौसम विभाग की ओर से जारी मौसम परिवर्तनशील की चेतावनी के बावजूद भी जिम्मेदारों ने मंडियों में पड़ी उपज के उठान में कोई तेजी नहीं लाई। वहीं दूसरी और जिम्मेदारों की ओर से उठान के अभाव में अब शनिवार को भी खरीद नहीं करने का निर्णय लिया है। सतनाली व महेंद्रगढ़ की मंडियों में टीनशेड के अभाव में बारिश आने पर उपज को बचाना जिम्मेदारों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होगा।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ मंडी में 49 प्रतिशत व सतनाली में 55 प्रतिशत सरसों का उठान नहीं हुआ है। अभी तक सतनाली व महेंद्रगढ़ में 145,830 क्विंटल सरसों खुले आसमान ने नीचे पड़ी है, जबकि कनीना अनाज मंडी में 77000 क्विंटल सरसों का उठान शेष है। 27 अप्रैल को कनीना अनाज मंडी में दौंगडा जाट, दौंगड़ा अहीर, कनीना, ककराला, नौताना, गुढ़ा, खरकड़ा बास के किसानों की सरसों खरीद की जाएगी।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ मंडी में यह है सरसों खरीद व उठान की स्थिति
कुल खरीद 154584 क्विंटल
कुल उठान 79267 क्विंटल
उठान शेष 75317 क्विंटल
सतनाली मंडी में यह हैं खरीद एवं उठान के हालात
कुल खरीद 129245 क्विंटल
कुल उठान 58732 क्विंटल
उठान शेष 70513 क्विंटल
गेहूं के एक दाने का भी नहीं हो पाया है उठान
कुल खरीद 38379 क्विंटल
कुल उठान 4436 क्विंटल
उठान शेष 33943 क्विंटल
कनीना में सरसों की खरीद
कुल खरीद 227000 क्विंटल
कुल उठान 150000 क्विंटल
उठान शेष 77000 क्विंटल
कनीना में गेंहू की खरीद
कुल खरीद 53000 क्विंटल
कुल उठान 27000 क्विंटल
उठान शेष 26000 क्विंटल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed