फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Despite the opposition of the cleaning workers, the councilors carried out a five-hour cleaning campaign, took the cooperation of the police

सफाई कर्मचारियों के विरोध के बावजूद पार्षदों ने पांच घंटे चलाया सफाई अभियान, पुलिस का लिया सहयोग

Fri, 28 Oct 2022 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Despite the opposition of the cleaning workers, the councilors carried out a five-hour cleaning campaign, took the cooperation of the police
सफाई कर्मचारियों के पिछले नौ दिन से हड़ताल पर रहने के कारण अब शहर की सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए पार्षद आगे आ रहे हैं। वीरवार को जैसे ही पार्षदों ने सफाई अभियान शुरू किया तो सफाई कर्मचारियों द्वारा इसका विरोध किया गया। कर्मचारियों के विरोध को देखते हुए पार्षदों ने शहर थाना प्रभारी को फोन कर सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की उपस्थिति में बालाजी चौक से राव तुलाराम चौक तक सफाई अभियान चलाया गया। पालिका उप प्रधान मंजू कौशिक व पार्षदों सुबह 6 बजे से अभियान शुरू किया।
विज्ञापन

प्रतिदिन 14 टन से भी अधिक कूड़ा शहर के विभिन्न बाजारों में एकत्रित होने के चलते शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे गए। बुधवार को पालिका उप प्रधान मंजू कौशिक ने नगर की सफाई व्यवस्था का बीड़ा उठाया। वीरवार को नगर के लगभग नौ पार्षदों ने इस अभियान में शामिल होकर संदेश दिया कि नगर में सफाई व्यवस्था को चरमराने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

आज भी पार्षद चलाएंगे सफाई अभियान
सुबह 6 बजे सब्जी मंडी ट्रांसफार्मर से बुलडोजर व ट्रैक्टर से कूड़ा उठाने का कार्य प्रारंभ किया। इस अभियान में महिला पार्षदों ने भी भाग लिया। जब पालिका के हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने बाधा डालने का प्रयास किया तो पुलिस प्रशासन का सहयोग लेना पड़ा। साथ ही दुकानदार भी सफाई अभियान के समर्थन में उतर आए तथा पांच घंटे तक अभियान चलाया गया। अभियान के तहत 20 कूड़े की ट्रॉलिया उठाई गई। पालिका उप प्रधान मंजू कौशिक व अन्य पार्षदों ने निर्णय लिया कि यह अभियान शुक्रवार को भी जारी रहेगा। इस दौरान पार्षदों ने कहा कि हम पालिका कर्मचारियों की मांगों के विरोध में नहीं है। उन्हें उनका हक मिलना चाहिए लेकिन हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान पालिका स्तर का नहीं है। सफाई व्यवस्था के कार्य को अंतिम रूप दिए जाते समय पालिका प्रधान रमेश सैनी ने भी सफाई कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया। उप प्रधान मंजू कौशिक नगरवासियों से आह्वान किया कि सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त होने पर अपनी दुकानों पर डस्टबिन रखकर कूड़ा डालने का प्रयास करें। पार्षद एडवोकेट सीमा, ममता सोनी, सरिता राठी, राजेश सैनी, रजनेश यादव, अशोक सैनी, हरिराम खन्ना, सुरेंद्र फौजी ने नगरवासियों से आह्वान किया कि वो नगर की सफाई व्यवस्था बनाने में सहयोग करें। इस अवसर पार्षद राजेश सैनी, सरिता राठी, अशोक सैनी, एडवोकेट सीमा, हरिराम खन्ना, सुरेंद्र फौजी सहित चेतन यादव, आशी सोनी, राजू सैनी, नपा एसआई संजय, सुपरवाइजर संदीप, चालक ईश्वर, राजू व अनिल कुमार ने सफाई अभियान में कंधे से कंधा मिलाकर अपना योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed