फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Despite the court order, garbage is still being burned, and the orders are going up in smoke.

Mahendragarh-Narnaul News: न्यायालय के आदेश के बाद भी जलाया जा रहा कूड़ा, धुएं में उड़ रहे आदेश

Thu, 01 Jan 2026 11:23 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Despite the court order, garbage is still being burned, and the orders are going up in smoke.
फोटो नंबर- 23सुभाष पार्क के सामने खाली प्लाट में रात को जलता कूड़ा। संवाद
नारनौल। न्यायालय के आदेश के बाद भी शहर में रात के समय कूड़ा जलाया जा रहा है। बीते रात करीब साढ़े 8 बजे शहर के हुडा सेक्टर स्थित सुभाष पार्क के पास खाली पड़ी जमीन पर लगे कूड़े के ढेर में किसी ने आग लगा दी।
विज्ञापन

इस जगह पर कई माह से कूड़े का ढेर लगा हुआ है और उठान न होने के चलते किसी ने रात के समय उसमें आग लगा दी। हालांकि आग ज्यादा तेज नहीं थी वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था लेकिन गनीमत ये रही कि किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन

रात को कूड़े के ढेर में लगाई गई आग से कई घंटों तक धुआं उठता नजर आया। दूसरी ओर इस बात से अनजान नप कर्मचारी खानापूर्ति करने में ही लगे हुए हैं। दूसरी ओर शहर में ऐसे ही कूड़े के ढेर लगे रहेंगे और कोई अज्ञात ऐसे ही इनको आग की भेंट चढ़ाता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक ओर सरकार व जिला प्रशासन पर्यावरण संरक्षण के लिए आमजन को जागरूक किया जा रहा है। मंगलवार को जिले का एक्यूआई 107 दर्ज किया गया। अगर इस प्रकार कूड़ा जलता रहा तो इसका दुष्परिणाम आमजन को भुगतना पड़ेगा।
वर्जन:
शहरी क्षेत्र में ग्रैप 3 की प्रतिबंदियों पर निगरानी रखने का कार्य नगर परिषद की ओर से किया जा रहा है। आमजन से अपील है कि इस प्रकार के कार्य न कर पर्यावरण को सुरक्षित बनाए रखने में सहयोग करें।-अनुज नरवाल, एसडीओ, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड नारनौल

संवाद
कूड़ा जलने का मामला संज्ञान में आ चुका है और आग लगाने वाले के बारे में पूछताछ की जा रही है। कुछ ही दिनों में इस पूरे क्षेत्र में सफाई करवा दी जाएगी।-सतेंद्र सिंह, सफाई निरीक्षक, नप नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed