{"_id":"67251e6b6252101f4a04b719","slug":"despite-the-ban-fireworks-were-done-in-full-swing-narnol-news-c-203-1-sroh1012-113049-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: पाबंदी के बाजवूद जमकर हुई आतिशबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: पाबंदी के बाजवूद जमकर हुई आतिशबाजी
Sat, 02 Nov 2024 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 02 Nov 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:63- शहर के मोहल्ला नया खटीकान में आतिशबाजी करते युवा--संवाद
महेंद्रगढ़। क्षेत्र में दिवाली पर्व धूमधाम से मनाया गया। शहर में पाबंदी के बावजूद भी आतिशबाजी जमकर हुई। प्रशासन की ओर से प्रदूषण रहित दिवाली मनाने की अपील का कोई असर दिखाई नहीं दिया। वीरवार को शाम छह से देर रात तक शहर व गावों में जमकर आतिशबाजी हुई। वीरवार रात को हुई आतिशबाजी का असर शुक्रवार को सुबह दिखाई दिया।
क्षेत्र में शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाया गया, जिसके कारण किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। शहर की गलियों में शुक्रवार की सुबह आतिशबाजी का कचरा कहीं बिखरा मिला तो कहीं एकत्रित मिला। नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने सड़क पर बिखरे कचरे को सिमेटने काफी मश्क्कत करनी पड़ी। शहर व ग्रामीण क्षेत्र में डायल 112 की गाड़ियों की नियमित रुप से गश्त रही। शहर में भी हुड़दंग व शरारती तत्वों पर विशेष निगरानी के चलते कोई भी अप्रिय घटना नहीं हुई। लोगों ने अपने घरों व प्रतिष्ठानों में मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना की। दिवाली पर प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए थे।