फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Despite holidays in the markets, could not fulfill the entire lifting requirement

Mahendragarh-Narnaul News: मंडियों में अवकाश के बावजूद भी जिम्मेदार नहीं कर पाए पूरा उठान

Mon, 14 Oct 2024 01:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 14 Oct 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
Despite holidays in the markets, could not fulfill the entire lifting requirement
महेंद्रगढ़। क्षेत्र की तीनों अनाज मंडी में रविवार को अवकाश होने के बावजूद भी जिम्मेदार पूरा उठान नहीं करवा पाए हैं। महेंद्रगढ़ व सतनाली अनाज मंडी में 17 हजार बाजरे के बैगों का उठान किया गया।
विज्ञापन

अब तक दोनों मंडियों में एक लाख 70 हजार बाजरे के बैगों का उठान किया जा चुका है। महेंद्रगढ़ अनाज मंडी में 26 हजार बैग व सतनाली में 10 हजार बैग उठान होना बाकी है। रविवार को अवकाश होने के कारण बाजरे की खरीद नहीं की गई। पिछले 9 दिनों में महेंद्रगढ़ अनाज मंडी में एक लाख 39 हजार बाजरे की खरीद की जा चुकी है। वेयर हाउस परचेजर रूबी हुड्डा ने बताया कि अनाज मंडी से बाजरा सफीदों में भेजा जा रहा है। बाजरे की उठान को लेकर 20 ट्रक लगे हुए है। यहां लोडिंग होने के बाद सफीदों में पहुंचे में समय लगता है, जिसकी वजह से उठान में देरी हो रही है। एक-दो दिनों में सभी बैगों का उठान कर दिया जाएगा। वहीं कनीना अनाज मंडी में रविवार को खरीद का कार्य नहीं किया गया। रविवार को केवल उठान कार्य तेज गति से किया गया। परचेजर सीमा ने बताया कि 9 दिन में अब तक 5066 किसानों से 132586 क्विंटल बाजरे की खरीद की गई, जबकि 60062 क्विंटल बाजरे का उठान कार्य किया जा चुका है। अनाज मंडी में किसी भी प्रकार किसानों कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed