फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Deputy Commissioner took a meeting regarding road safety

सड़क सुरक्षा को लेकर उपायुक्त ने ली बैठक

Wed, 30 Jun 2021 10:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Deputy Commissioner took a meeting regarding road safety
नारनौल। उपायुक्त अजय कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को सड़क सुरक्षा के संबंध में लघु सचिवालय में अधिकारियों की बैठक हुई। इस बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की वजह जानकर हादसों को रोकने पर विचार-विमर्श हुआ। उपायुक्त ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा के नियमों की सख्ती से पालना करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए जरूरी है कि सभी विभाग बेहतरीन कार्य करें। किसी भी व्यक्ति की मौत होना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण होता है। हमें हादसे रोकने के लिए हर प्रकार के उपाय अपनाने होंगे। उन्होंने कहा कि इस बार जो भी बिंदु इस बैठक में रखे जाएं उनकी प्रगति रिपोर्ट अगली बार की मीटिंग में रखी जाए। उन्होंने कहा कि भविष्य में स्कूल खुलने पर सुरक्षित स्कूल वाहन नीति के क्रियान्वयन पर पूरा जोर रहेगा। स्कूल बसों के संबंध में दिए गए सभी दिशा-निर्देशों की पालना होनी चाहिए। संभावित दुर्घटना स्थलों की पहचान की जाए।
विज्ञापन

उपायुक्त ने निर्देश दिए कि महावीर चौक से रेस्ट हाउस के आगे वाली सड़क पर सफेद पट्टी लगाई जाए। महेंद्रगढ़ में प्रशासनिक भवन के सामने बने स्पीड ब्रेकर पर भी सफेद पट्टी लगाई जाए। इस तरह के बिंदुओं पर हादसा होने का अंदेशा रहता है। रेवाड़ी रोड पर गंदा नाला के पास भी सांकेतिक बोर्ड लगाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सड़क सुरक्षा संगठन की ओर से सुरेश चौधरी ने सड़कों के दोनों तरफ पेड़ की टहनियां व पत्ते हटवाने की मांग रखी। इस पर उपायुक्त ने वन विभाग के अधिकारियों को तय समय सीमा में कार्यवाही करने के निर्देश दिए। वहीं उन्होंने महावीर चौक पर भी यातायात लाइटें लगवाने की बात रखी। इस बैठक में क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण सचिव अजय सिंह ने एजेंडा बिंदुवार बात रखी।

इस मौके पर एसडीएम नारनौल मनोज कुमार, एसडीएम महेंद्रगढ़ दिनेश कुमार, नगराधीश अमित कुमार व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed