{"_id":"68a36572335cb20cc704ea00","slug":"deputy-commissioner-inspected-the-tehsil-and-block-officedeputy-commissioner-inspected-the-tehsil-and-block-office-narnol-news-c-196-1-nnl1004-128474-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: उपायुक्त ने तहसील तथा खंड कार्यालय का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: उपायुक्त ने तहसील तथा खंड कार्यालय का किया निरीक्षण
विज्ञापन
फोटो 5अटेली में अधिकारी व कर्मचारियों की हाजिरी चैक करते डीसी डॉ. विवेक भारती।स्रोत डीआईपीआरओ
मंडी अटेली। उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने सोमवार को अटेली तहसील तथा खंड कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नागरिकों से भी सरकार की ओर से दी जा रही सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा सेवाओं का निश्चित अवधि में लाभ दिया जाए।
उन्होंने नायब तहसीलदार को निर्देश दिए कि वे रजिस्ट्री के लिए दिन निर्धारित करके उसी दिन हर हाल में रजिस्ट्री करवाना सुनिश्चित करें। इस संबंध में नागरिकों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उपायुक्त ने तहसील कार्यालय तथा खंड कार्यालय में अधिकारियों तथा कर्मचारियों की हाजिरी भी चेक की।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अटेली में मॉडर्न रिकॉर्ड रूम के लिए जगह निर्धारित करें ताकि रिकॉर्ड को सही तरीके से सुरक्षित रखा जा सके। तहसील में एक मॉडर्न रिकॉर्ड रूम तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों को साफ सफाई के संबंध में निर्देश दिए कि कार्यालय तथा इसके आसपास स्वच्छता पर विशेष फोकस किया जाए। इस मौके पर एसडीएम अनिरुद्ध यादव तथा नायब तहसीलदार दलबीर दुग्गल के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।