{"_id":"68fe5e8e9f9c061c8905f16f","slug":"deputy-commissioner-inspected-the-preparations-for-maharaja-shoor-saini-jayanti-narnol-news-c-196-1-nnl1004-131475-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: उपायुक्त ने लिया महाराजा शूर सैनी जयंती की तैयारियों जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: उपायुक्त ने लिया महाराजा शूर सैनी जयंती की तैयारियों जायजा
Sun, 26 Oct 2025 11:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 26 Oct 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
फोटो 1राज्य स्तरीय समारोह के संबंध में नई अनाज मंडी का निरीक्षण करते डीसी कैप्टन मनोज कुमार।स
- फोटो : सांकेतिक
नारनौल। हरियाणा सरकार की ओर से इस बार महाराजा शूर सैनी जयंती पर राज्यस्तरीय समारोह का आयोजन 16 नवंबर को नारनौल स्थित अनाज मंडी में किया जाएगा। संत महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रसार योजना के तहत आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी होंगे। उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने रविवार को नई अनाज मंडी में कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों का जायजा लिया।
उपायुक्त ने बताया कि इस राज्यस्तरीय कार्यक्रम को भव्य रूप दिया जाएगा। इसमें प्रदेश के सभी जिलों से नागरिक आएंगे। कार्यक्रम स्थल पर हर प्रकार की बेहतरीन सुविधा उपलब्ध कराई जाएंगी। इस दौरे के संबंध में उपायुक्त ने सभी व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की।
उन्होंने अनाज मंडी में चारों तरफ विशेष साफ सफाई करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को दूसरे जिलों से बसों में आने वाले नागरिकों के लिए मंडी के आसपास बनाई जाने वाली उचित पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इससे पहले उन्होंने कैंप कार्यालय में आयोजित एक बैठक में इस समारोह के संबंध में रूपरेखा तैयार की।
विज्ञापन
इस निरीक्षण के दौरान एसडीएम नारनौल अनिरुद्ध यादव, एसडीएम नांगल चौधरी उदय सिंह, नगराधीश डॉ. मंगलसेन, एक्सईएन बीएंडआर अश्वनी कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।