फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Deputy Commissioner inspected Khudana IMT site, gave necessary guidelines to the officers

उपायुक्त ने खुडाना आईएमटी स्थल का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Thu, 05 May 2022 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Deputy Commissioner inspected Khudana IMT site, gave necessary guidelines to the officers
गांव खुडाना में बनने वाली आईएमटी का मुआयना करते उपायुक्त श्याम लाल पूनिया, एसडीएम दिनेश कुमार व अ - फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़। गांव खुडाना में आईएमटी स्थल का उपायुक्त श्याम लाल पूनिया ने बुधवार को मुआयना किया। उन्होनें महेंद्रगढ़ के एसडीएम दिनेश कुमार को इस प्रोजेक्ट के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने बताया कि हरियाणा सरकार की योजना के अनुसार अब ई-भूमि हरियाणा पोर्टल के माध्यम से इस जमीन को लिया जाएगा। इस संबंध में ग्रामीणों की ओर से पोर्टल पर इस संबंध में पर भूमि का विवरण दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है। यहां जमीन के लिए सभी की सहमति हो चुकी है। सरकार की नई योजना के अनुसार प्रत्येक प्रोजेक्ट में ई-भूमि हरियाणा पोर्टल के माध्यम से जमीन ली जाती है ताकि भविष्य में इस संबंध में कोई विवाद ना रहे।
विज्ञापन

उपायुक्त ने आईएमटी के साथ लगते 100 एकड़ जमीन में पौधरोपण करने के लिए जमीन का मुआयना किया। औपचारिकता पूरी होने पर इस पार्क में नीम, गुलर, अर्जुन, पीपल व औषधी वाले पौधे लगाए जाएंगे। इन पेड-पौधों के लगने से प्रदूषण में राहत मिलेगी। एसडीएम दिनेश ने बताया कि ई-भूमि हरियाणा पोर्टल के माध्यम से जमीन को लिया जाएगा। इसके लिए पटवारी व संबंधित कर्मचारी रविवार तक गांव की धर्मशाला में इस कार्य को देखेंगे। इस संबंध में गांव के लोगों को कर्मचारियों का सहयोग करने के लिए कहा। इस मौके पर बीडीपीओ निशा तंवर, एसईपीओ अंकित यादव, ग्राम सचिव राकेश के अलावा अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed