फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Deputy commissioner inspected Dev Nagar dam

Mahendragarh-Narnaul News: उपायुक्त ने किया देव नगर बांध का निरीक्षण

Fri, 18 Jul 2025 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 18 Jul 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Deputy commissioner inspected Dev Nagar dam
फोटो संख्या:70- देवनगर बांध का निरीक्षण करते उपायुक्त डॉ. विवेक भारती--स्रोत-प्रशासन
महेंद्रगढ़। उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने वीरवार को देव नगर में निर्मित बांध का निरीक्षण किया। इस बांध के बनाने का उद्देश्य क्षेत्र में भूजल स्तर में सुधार लाना है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि मानसून के दौरान मध्य हरियाणा से अतिरिक्त पानी को नहर के माध्यम से दोहान नदी में छोड़ा जा रहा है। वर्तमान में डेरोली अहीर से प्रतिदिन 400 क्यूसेक से अधिक पानी नदी में डाला जा रहा है। इस पानी का अधिकतम संचयन सुनिश्चित करने के लिए नदी में कई स्थानों पर बांध बनाए गए हैं।
विज्ञापन

लगातार पानी छोड़े जाने के कारण दोहान नदी का पानी रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ रोड को पार करते हुए लगभग 17 किलोमीटर आगे गांव माजरा तक पहुंच चुका है। डॉ. भारती ने बताया किया कि इस पहल से इस क्षेत्र में भूजल का बड़े पैमाने पर संचयन होगा, जिससे भविष्य में जल स्तर में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिलेगा। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ, कार्यकारी अभियंता नितिन भार्गव सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed