{"_id":"628e77cc55692a1faa5b2d6e","slug":"deputy-commissioner-inspected-ayurvedic-hospital-narnol-news-rtk6477345180","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपायुक्त ने आयुर्वेदिक अस्पताल का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपायुक्त ने आयुर्वेदिक अस्पताल का किया निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। उपायुक्त डॉ. जेके आभीर ने बुधवार को आयुर्वेदिक अस्पताल पटीकरा का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ.अजीत यादव से आमजन को दी जा रही सुविधाओं के बारे में पूछताछ की। उपायुक्त ने मरीजों से भी बातचीत की।
उपायुक्त डॉ. जेके आभीर ने ओपीडी से लेकर प्रत्येक विभाग के वार्ड व ऑपरेशन थिएटर का अवलोकन कर प्रदान की जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उपायुक्त ने खुले माहौल व प्रदूषण से दूर स्वच्छता से परिपूर्ण बने आयुर्वेदिक भवन की प्रशंसा करते हुए भवन केे रखरखाव को बेहतर तरीके से बनाए रखने को कहा। उन्होंने कहा कि यह अस्पताल एक पहचान है। उन्होंने डाक्टर की टीम को मरीजों की सेवा करने के मिले अवसर को बखूबी निभाते हुए मिलने वाली आत्मिक शांति का भरपूर आनंद लेने को कहा। मरीजों की व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी ली ।
इस मौके पर पत्थरी का इलाज करवाने आए मरीज ने उपायुक्त को इलाज के बाद मिलने वाली राहत के बारे में बताते हुए डाक्टर टीम का धन्यवाद किया। विदेश से आए एक पैरालाइज मरीज से भी मुलाकात की। सहायक ने बताया कि अब मरीज को पहले से काफी राहत है। उपायुक्त ने सहायक से अस्पताल की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। संतोषजनक जबाब दिया। इस अवसर पर डॉ. श्रीनिवास, डॉ. सतीश के अलावा अन्य डाक्टर व अस्पताल स्टॉफ मौजूद रहा।