फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Deputy CM Dushyant Chautala said in Narnaul, Aviation bond policy will be brought in Haryana

नारनौल में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला बोले: हरियाणा में लाई जाएगी एविएशन बॉन्ड पॉलिसी, युवाओं को मिलेगा फायदा

Thu, 01 Jun 2023 03:40 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 01 Jun 2023 03:40 PM IST
सार

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि 67 हजार किसानों के खाते में एक क्लिक पर 181 करोड़ रुपए की राशि भेजी गई है। यह राशि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में शामिल किसानों से अलग है। बीमित किसानों को कंपनी की ओर से मुआवजा दिलाया जाएगा।

विज्ञापन
Deputy CM Dushyant Chautala said in Narnaul, Aviation bond policy will be brought in Haryana
डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार फसल खराब होने के एक माह के अंदर-अंदर मुआवजा राशि सीधे किसानों के खाते में भेजी गई है। अगर अब भी किसी किसान को यह लगता है कि उसकी वेरिफिकेशन सही नहीं हुई तो वह ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है। सरकार ने फैसला किया है कि 2 जून से ऐसे किसानों के लिए ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल फिर से खोला जाए। किसान अपनी शिकायत इस पोर्टल पर दर्ज करें। इसके बाद फिर से वेरिफिकेशन करवाकर उसे उचित मुआवजा दिया जाएगा। उप मुख्यमंत्री आज अपने नारनौल के जनसंपर्क अभियान के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

विज्ञापन


देश के इतिहास में पहली बार इतने कम समय में फसल मुआवजा दिया
पत्रकारों द्वारा फसल खराबा संबंधी पूछे गए सवाल के जवाब में चौटाला ने कहा कि इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि 67 हजार किसानों के खाते में एक क्लिक पर 181 करोड़ रुपए की राशि भेजी गई है। यह राशि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में शामिल किसानों से अलग है। बीमित किसानों को कंपनी की ओर से मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन


ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता किसान
डिप्टी सीएम ने कहा कि जिला महेंद्रगढ़ में सरसों की फसल में अधिक नुकसान होने के कारण सबसे अधिक मुआवजा दिया गया है। अकेले जिला महेंद्रगढ़ को 68.86 करोड रुपए दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से मुआवजा दिया है। अगर कहीं भी बीच में किसी किसान की जमीन का मुआवजा नहीं मिला है तो वह अब ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है। इसके बाद जिला प्रशासन द्वारा वेरिफिकेशन करा कर उसका मुआवजा दिलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

एविएशन बॉन्ड पॉलिसी लाएगी सरकार

उन्होंने कहा कि पहले मुआवजे के नाम पर किसानों से मजाक होता था। पहले की सरकारों में किसानों को दो-दो रुपए के मुआवजे दिए जाते थे। इस सरकार ने फैसला किया है कि अगर किसी एकड़ में 100 साझीदार है तो भी कम से कम एक किसान को 500 रूपए का मुआवजा दिया जाएगा। बाछौद हवाई पट्टी फ्लाइंग स्कूल में हरियाणा के युवाओं को अधिक मौका देने के लिए हरियाणा सरकार एविएशन बॉन्ड पॉलिसी लाने जा रही है। मेडिकल बोर्ड पॉलिसी की तर्ज पर हरियाणा में एविएशन बॉन्ड पॉलिसी लाई जाएगी। इसमें प्रशिक्षण के इच्छुक हरियाणा के युवाओं को बैंकों से सीधे लोन दिया जाएगा।

ढांचागत मूल सुविधाएं बढ़ाई जा रही
बाछौद हवाई पट्टी के विस्तारीकरण के संबंध में उन्होंने कहा कि इसके लिए किसानों से ही भूमि पोर्टल पर अपनी भूमि देने के लिए आग्रह किया गया है। भूमि मिलते ही विस्तारीकरण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ढांचागत मूल सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। इस साल के अंत तक नारनौल के नजदीक बन रहे मल्टीपरपज लॉजिस्टिक हब का कार्य भी पूरा करने का लक्ष्य है। यहां स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed