{"_id":"6320cbd535a7c5592128cf4b","slug":"deputy-cm-dushyant-chautala-congratulates-neet-topper-tanishka","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: नीट की टॉपर तनिष्का को डिप्टी सीएम ने दी बधाई, कहा- गांव में खुलेगी छात्रा के नाम पर ई-लाइब्रेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: नीट की टॉपर तनिष्का को डिप्टी सीएम ने दी बधाई, कहा- गांव में खुलेगी छात्रा के नाम पर ई-लाइब्रेरी
Wed, 14 Sep 2022 12:01 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 14 Sep 2022 12:01 AM IST
सार
डिप्टी सीएम ने तनिष्का को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि गांव, जिला व प्रदेश की है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि गांव में जल्द होनहार छात्रा के नाम पर ई-लाइब्रेरी खुलेगी।
विज्ञापन
नीट की टॉपर तनिष्का को डिप्टी सीएम ने दी बधाई।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
नीट यूजी-2022 में पूरे देश में टॉपर रही हरियाणा के नारनौल के गांव बाछौद की बेटी तनिष्का और उसके परिजनों को मंगलवार को डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने मोबाइल पर फोन कर बधाई दी। जजपा जिला प्रवक्ता सिकंदर गहली ने बताया कि तनिष्का ने डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला से बातचीत में बताया कि शिक्षकों के मार्गदर्शन व परिजनों की सकारात्मक सोच के चलते यह मुकाम हासिल हुआ है।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम ने तनिष्का को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि गांव, जिला व प्रदेश की है। सरकार से जो भी सहायता होगी, वह की जाएगी। इस दौरान तनिष्का के पिता कृष्ण यादव ने भी डिप्टी सीएम से बातचीत की और गांव में तनिष्का के नाम से ई-लाइब्रेरी खोलने का आग्रह किया।
विज्ञापन
पिता कृष्ण यादव का तर्क था कि गांव में ई-लाइब्रेरी खुलने से यहां के छात्र व छात्राओं को शिक्षा जगत में प्रतियोगी परीक्षाओं में हिस्सा लेने में आसानी होगी और अन्य विद्यार्थी भी क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। इस मांग पर डिप्टी सीएम ने उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द ही गांव में तनिष्का के नाम से ई-लाइब्रेरी खोली जाएगी।
विज्ञापन
साथ ही डिप्टी सीएम ने उन्हें सरकार के प्रति आश्वस्त करते हुए कहा कि तनिष्का को पढ़ाई व्यवस्था में कहीं भी किसी भी प्रकार की कोई परेशानी हो तो अवगत करवाएं ताकि उसका भी समाधान किया जा सके। इस दौरान तनिष्का के माता सरिता कुमारी सहित परिजन मौजूद थे। इस मौके पर जजपा के वरिष्ठ नेता धर्मवीर यादव, युवा प्रदेश महासचिव नवीन राव, दीपक यादव, प्रवीण भी मौजूद रहे।