{"_id":"6622db399b8176af9a07bd68","slug":"deputy-civil-hospital-fire-safety-and-rescue-information-narnol-news-c-203-1-sroh1011-108955-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: उप नागरिक अस्पताल अग्नि सुरक्षा व बचाव की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: उप नागरिक अस्पताल अग्नि सुरक्षा व बचाव की दी जानकारी
Sat, 20 Apr 2024 02:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 20 Apr 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:60- उप नागरिक अस्पताल कनीना में स्टाफ को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करते दमकल व
कनीना। उप नागरिक अस्पताल कनीना में दमकल विभाग ने अग्निशमन सेवा सप्ताह अभियान चलाया। इसके तहत कनीना उप नागरिक अस्पताल में कार्य करने वाले सभी कर्मचारी व अधिकारियों को फायर सेफ्टी के बारे में जानकारी दी। सीनियर फायर अधिकारी विकास कुमार ने अग्निशमन उपकरणों की जांच की।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा गाइडलाइन जारी की हुई है। सभी संस्थाओं में अग्निशमन यंत्र सही उपलब्ध होने चाहिए। अग्निशमन यंत्र के समय-समय पर रिफिलिंग भी होनी जरूरी है। 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक अग्निशमन सेवा सप्ताह चलाया जा रहा है। इसके तहत हर जगह जाकर आमजन को जागरूक किया जा रहा है। निजी स्कूलों व सरकारी स्कूलों में भी अधिकारी व कर्मचारियों को जागरूक किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि मौके पर मॉकड्रिल के माध्यम से कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी दिया गया है। फायरमैन प्रदीप कुमार, फायरमैन अमरजीत यादव ने कहा कि आगजनी की घटना होने पर तुरंत डायल 112 नंबर व 101 पर इसकी सूचना दें। आगजनी की घटना घटने पर लिफ्ट का प्रयोग ना करें। इस दौरान डॉ. जितेंद्र मोरवाल, डॉ. नेहा, डॉ. विनय शर्मा, लैब अटेंडेंट, सुरेंद्र कुमार, राम सिंह सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।