फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Deputy Chief Minister Dushyant Chautala is fully fulfilling the aspirations of the people: Dr. Ajay Chautala

जन आकांक्षाओं पर पूरी तरह खरा उतर रहे उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला : डाॅ. अजय चौटाला

Thu, 07 Sep 2023 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 07 Sep 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Deputy Chief Minister Dushyant Chautala is fully fulfilling the aspirations of the people: Dr. Ajay Chautala
गांव गणियार जनसभा में मौजूद जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. अजय सिंह चौटाला एवं अन्य।
मंडी अटेली/महेंद्रगढ़। हमारी पार्टी ने घोषणा पत्र में जो चुनावी वादे किए थे, उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने उनमें से अधिकांश वादों को पूरा कर दिखाया है तथा वह प्रदेशवासियों की जन आकांक्षाओं पर पूरी तरह से खरे उतरे हैं। यह विचार जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. अजय सिंह चौटाला ने दो दिवसीय दौरे में वीरवार को आधा दर्जन गांवों में ग्रामीण जनसभाओं में व्यक्त किए। इस ग्रामीण दौरे में उन्होंने गांव गणियार, गढ़ी खारीवाड़ा, सिहोर, खेड़ा, चितलांग व बारड़ा में जनसभाएं की।
विज्ञापन


डाॅ. अजय सिंह चौटाला के निशाने पर उनकी अपनी पुरानी पार्टी रही। हालांकि उन्होंने किसी का नाम तो नहीं लिया, लेकिन कहा कि जब हम उनसे अलग हुए थे तो हमने उन्हें पार्टी का डंडा, झंडा, फंड, 10 विधायक तथा 23 प्रतिशत वोटर सब कुछ उनको दिया, लेकिन उनकी गलत नीतियों की वजह से वह धरातल से रसातल में पहुंच गए और अब नामचारे का केवल एक विधायक बचा है। वोट भी 23 प्रतिशत से घटकर महज डेढ़ प्रतिशत रह गए हैं। ऐसी दुर्गति तो हमने भी नहीं सोची थी। दूसरी तरह आप लोगों के आशीर्वाद से दुष्यंत चौटाला जैसे नौजवान ने मात्र नौ महीने में ही न केवल संगठन को खड़ा किया बल्कि तीन-तीन उपचुनाव भी झेले और दस विधायकों के साथ विधानसभा में प्रवेश किया। उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार में शामिल होकर कार्यकर्ताओं का 15 सालों से चला आ रहा बनवास खत्म किया था ताकि कार्यकर्ताओं का एनर्जी बरकरार रहे।
विज्ञापन

उन्होंने कनीना में हुई पत्रकारवार्ता में कहा कि यदि चुनावी अड़चन नहीं आई तो महेंद्रगढ़-भिवानी लोकसभा से मैं ही चुनाव लडूंगा। अड़चन आने पर दिग्विजय को यहां से चुनाव में उतारा जाएगा तथा सभी दसों लोकसभाओं में हम चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। इस अवसर पर जिला प्रधान डाॅ. मनीष शर्मा, अजय एडवोकेट, कंवर सिंह कलवाड़ी, कमलेश सैनी, अभिमन्यु राव, एडवोकेट तेजप्रकाश यादव, सिकंदर गहली, सुविधा शास्त्री, बेदू राता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed