{"_id":"647f89e8ce4fa70b240977e7","slug":"depot-will-soon-get-150-e-ticketing-machines-ticket-will-be-cut-online-narnol-news-c-196-1-nnl1001-780-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: डिपो को जल्द मिलेंगी 150 ई टिकटिंग मशीन, ऑनलाइन कटेगा टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: डिपो को जल्द मिलेंगी 150 ई टिकटिंग मशीन, ऑनलाइन कटेगा टिकट
Wed, 07 Jun 2023 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 07 Jun 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। रोडवेज डिपो हाईटेक होने जा रहा है। रोडवेज परिचालक अब ई टिकटिंग मशीनों से टिकट काटते नजर आएंगे। जल्द ही डिपो में ई-टिकटिंग मशीनें आएंगी। हालांकि ई टिकटिंग मशीन काफी समय पहले मिल जानी थी लेकिन तकनीकी खामी के चलते अब तक मशीन नहीं आई थी।
ई टिकटिंग मशीन आने के बाद सफर के दौरान यात्रियों की खुले पैसे को लेकर आने वाली परेशानी अब दूर हो जाएगी, क्योंकि यात्री ई-टिकटिंग मशीन से डेबिट कार्ड और ई-वॉलेट से भी अपनी टिकट का भुगतान कर सकेगा। वहीं परिचालकों को पंच से टिकट काटने से छुटकारा मिलेगा। मशीन के अंदर पहले ही किराया तथा स्टेशन के नाम भरे होंगे। केवल परिचालक को गंतव्य का नाम लिखना होगा, उसके बाद बटन दबाते ही टिकट बाहर आ जाएगा। इससे जहां परिचालक का समय बचेगा, वहीं यात्रियों को सफर के दौरान राशि रखने की नौबत नहीं आएगी। रोडवेज बसों में अब नए तरीके से टिकट बनाएं जाएंगे। इसके लिए परिचालकों को जल्द ही ईटीएम (इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग मशीन) दी जाएगी, जिसमें से उसी दिन का टिकट निकलेगा।
एटीएम और ई-वॉलेट से कर सकेंगे यात्री भुगतान
ई-टिकटिंग मशीन सुविधा शुरू होने से रोडवेज के साथ यात्रियों को भी फायदा मिलेगा। यात्री टिकट का भुगतान कैश के साथ-साथ एटीएम या ई-वॉलेट के जरिए भी कर सकेंगे। बस स्टैंड पर टिकट बुक करवाने वाली लंबी-लंबी लाइनों से भी छुटकारा मिल सकेगा। इससे कर्मचारियों के साथ-साथ यात्रियों का समय भी बचेगा।
विज्ञापन
फिलहाल यह सुविधा दी गई
फिलहाल रोडवेज बसों में परिचालकों के बैग में प्रिंट किए टिकट होते हैं, जिन पर उसी दिन की तारीख के पंच लगे हुए होते हैं। ऐसे में यात्रियों के पास भी अलग-अलग तारीख के अलग-अलग टिकट हो जाते हैं और एक भी टिकट खो जाए तो मुश्किल आ जाती है लेकिन अब यात्रियों को इस समस्या से छुटकारा मिलने वाला है।
ई टिकटिंग मशीन को लेकर मुख्यालय को डिमांड भेजी गई है। फिलहाल मुख्यालय से प्राप्त नहीं हुई है। मशीन आने के बाद ई टिकट के जरिये ही टिकट मिलेगी। इसके चार्जिंग प्वाइंट भी बस अड्डे पर लगाए जाएंगे।
-नवीन शर्मा, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो, नारनौल।