फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Depot holders raised demand to give complete ration including gunny bags

Mahendragarh-Narnaul News: बारदाने सहित पूरा राशन देने की डिपो होल्डरों ने उठाई मांग

Sun, 30 Mar 2025 11:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Depot holders raised demand to give complete ration including gunny bags
सतनाली। सतनाली के पंचायत भवन में रविवार को अपनी मांगों को लेकर डिपो होल्डरों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सतनाली क्षेत्र के डिपो होल्डर का पिछले तीन वर्षो से आ रही समस्याओं के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। वरिष्ठ डिपो होल्डर राजबीर श्यामपुरा ने बताया कि पिछले छह माह से डिपो होल्डर को कमीशन नहीं दिया जा रहा है। जिस वजह से उन्हें आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ रहा है। डिपो होल्डरों का पीछे के बकाया कमीशन जल्द से जल्द दिया जाए और भविष्य में भी सरकार की ओर से समय पर कमीशन देने की योजना लागू किया जाए। सतनाली क्षेत्र के होल्डर को महेंद्रगढ़ व नारनौल न जाना पड़े इसके लिए राशन की राशी जमा करवाने के लिए सतनाली में सेंटर बनाया जाए। डिपो होल्डर राजकुमार ने बताया कि सतनाली क्षेत्र के डिपो होल्डरों को राशन वजन में कम मिल रहा है और जबकि उनको राशन बारदाने का वजन जोड़कर पुरा वजन मिलना चाहिए, जिससे वितरण सही तरीके से किया जा सके। राशन महीने की दस तारीख तक सभी डिपो होल्डर पर पहुंचाना चाहिए ताकि समय पर राशन वितरित किया जा सके। इस दौरान प्रविण कुमार, राजबीर सिंह, देवेंद्र सिंह, अजय कुमार, पवन कुमार, राजकुमार, राजबीर, अजय नंगला सहित डिपो होल्डर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed