फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Dengue positive found in Housing Board Colony, team investigated homes

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में डेंगू पॉजिटिव मिला, टीम ने घरों की जांच की

Sat, 10 Oct 2020 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Dengue positive found in Housing Board Colony, team investigated homes
गांव नसीबपुर में डेंगू की जांच करती टीम। - फोटो : Narnol
नारनौल। जिले में अब कोरोना वायरस के साथ डेंगू ने भी दस्तक दे दिया है। जिले में शुक्रवार देर शाम डेंगू का केस हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी नसीबपुर में मिला है। पहला मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। टीम ने मरीज के घर के आसपास घरों की जांच की और बुखार आने वालों की स्लाइड बनाई। वहीं पंचायत से गांव में फॉगिंग कराने को कहा है।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ एवं नोडल अधिकारी डॉ. संजय बिश्नोई ने बताया कि हाउसिंग बोर्ड नसीबपुर में एक युवक (18 साल का छात्र) को बुखार की शिकायत थी। इस युवक का छह अक्तूबर को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर प्रारंभिक जांच में युवक डेंगू संभावित केस मिला। इसके बाद अस्पताल ने इसकी डेंगू कंफर्म जांच के लिए सैंपल जिला नागरिक अस्पताल में भेजा था। अस्पताल में जिले में अलग-अलग जगहों से आए बीस सैंपलों की शुक्रवार को (एलाइजा) जांच की गई। इसमें हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के युवक की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव मिली। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि मरीज के घर के आसपास के घरों की टंकी समेत अन्य की जांच की गई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बुुखार की शिकायत मिलने पर कॉलोनी के बीस लोगों की स्लाइड बनाई गई थी। वहीं डॉ. हिमांशु के नेतृत्व में दीपक, रामचंद्र, मंजू व सुशील ने मरीज के घर पर जाकर जरूरी कार्रवाई की। एंटी लारवा टीम ने कॉलोनी में टंकी, हैदियों और कूलरों की जांच की। डॉ. संजय विश्नोई ने बताया कि मौसम बदलाव होने के कारण लोगों को विशेष सावधानी बतरने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल 10आए थे केस
हेल्थ विभाग से जानकारी के अनुसार पिछले साल जिले में दस डेंगू के केस आए थे। साल 2018 में चार डेंगू के मामले आए थे। वहीं साल 2017 व 2016 में तीन-तीन डेंगू के केस आए थे। साल 2015 में पांच और साल 2014 में दो डेंगू के मामले आए थे। इस साल पहला मामला सामने आया है। वहीं अभी इस साल मलेरिया का कोई मामला सामने नहीं आया है।
प्लेटलेट्स कम होना डेंगू नहीं
डॉक्टरों के अनुसार प्लेटलेट्स कम होना डेंगू बुखार नहीं है। बुखार में प्लेटलेट्स कम होना आम बात है। प्लेटलेट्स लगातार कम हो रहा है तो डॉक्टर की सलाह लेकर आराम करें। इस साल कोरोना महामारी चल रही है। ऐसे में लोगों को अधिक सावधानी बरने की जरूरत है। कोरोना में भी कुछ लोगों को बुखार की शिकायत रहती है। ऐसे में बुखार आने पर डॉक्टर को जरूर दिखाएं।

मौसम में लगातार बदलाव से सभी को सचेत रहने की जरूरत है। इस साल पहला डेंगू केस कंफर्म हुआ है। जिले में डेंगू लारवा की जांच और स्लाइड बनाई जा रही है। डेंगू मिलने पर फॉगिंग के लिए नप, नपा और पंचायतों को कहा गया है। अभी कोरोना वायरस का प्रकोप चल रहा है। ऐसे में लोगों को विशेष सावधानी बतरने की जरुरत है।
-डॉ. अशोक कुमार, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed