फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Dengue outbreak... 3 patients found after five days, figure reaches 42

Mahendragarh-Narnaul News: डेंगू का प्रकोप... पांच दिन बाद 3 मरीज मिले, 42 पहुंचा आंकड़ा

Wed, 30 Oct 2024 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 30 Oct 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Dengue outbreak... 3 patients found after five days, figure reaches 42
फोटो नंबर-17नारनौल के एक मोहल्ले में फोगिंग करते कर्मचारी। स्रोत-विभाग
नारनौल। क्षेत्र में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। बीते पांच दिनों तक डेंगू का कोई मरीज नहीं मिला था, लेकिन बुधवार को डेंगू के तीन और मरीज मिले हैं। जिले में अब संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 42 पर पहुंच गई है।
विज्ञापन

डेंगू के उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में डेंगू वार्ड बनाया गया है। अब तक मिले डेंगू के मरीजों में से अधिकतर मरीज उपचार के बाद स्वस्थ है। वहीं कुछ मरीजों का अभी उपचार चल रहा है। जिले में डेंगू के कारण छह साल के बच्चे की जयपुर के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत भी हो चुकी है। क्षेत्र में बढ़ रहे डेंगू प्रकोप को रोकने के लिए जहां मरीज मिल रहे हैं, वहां दवा का छिड़काव किया जा रहा है। साथ ही लोगों की मांग पर अब शहर के हर वार्ड में भी दवा का छिड़काव किया जाएगा। प्रशासन द्वारा सिर्फ उन स्थानों पर दवा का छिड़काव किया जा रहा था, जहां मरीज मिल रहे थे। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की थी कि मरीज मिलने के बाद दवा के छिड़काव का कोई औचित्य नहीं रह जाता, जिसके बाद प्रशासन ने लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शहर में अब हर जगह दवा का छिड़काव करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


डेंगू के लगातार बढ़ रहें प्रकोप के कारण अब हर वार्ड और सार्वजनिक स्थान पर मच्छरों से बचाव के लिए दवा का छिड़काव किया जा रहा है। स्थानीय लोग दवा के छिड़काव के लिए पार्षद द्वारा या नगर परिषद कार्यालय से संपर्क कर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। इसके तुरंत बाद दवा का छिड़काव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवीण कुमार, जेई, नगर परिषद, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed