{"_id":"632ca6515401955c4a3325d9","slug":"demonstration-to-start-sub-depot-workshop-narnol-news-rtk6588107124","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब डिपो वर्कशॉप शुरू करने के लिए किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब डिपो वर्कशॉप शुरू करने के लिए किया प्रदर्शन
विज्ञापन
सब डिपो को शुरू करवाने व सरकार जगाने को लेकर सांकेतिक धरना देते विभिन्न संगठनों के लोग---संवाद
- फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़। स्थानीय बस स्टैंड परिसर में बने सब डिपो वर्कशॉप को शुरू कराने की मांग को लेकर वीरवार को सामाजिक संगठनों के लोगों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान भैंस के पोस्टर के सामने बीन बजाकर विरोध जताया। इस दौरान नारेबाजी भी की। चेतावनी दी कि अगर एक माह में डिपो शुरू नहीं किया गया तो बड़े पैमाने पर आंदोलन करेंगे।
समाजसेवी रामनिवास पाटोदा की अध्यक्षता में विरोध-प्रदर्शन करने पहुंचे धर्मपाल नंबरदार पायगा, कुलभूषण, मंजीत, मनीष, सतबीर, रामपाल, कृष्ण, संदीप, अशोक, होशियार, महेंद्र ने बताया कि 6.70 करोड़ रुपये की लागत से 19 माह पूर्व वकॅशॉप व सब डिपो का भवन बनकर तैयार हो गया था। इसके बाद राज्य परिवहन व लोक निर्माण विभाग के बीच आपसी तालमेल के अभाव में लंबे समय से इसका लोकार्पण अटका हुआ है। चंडीगढ़ से दो बार राज्य परिवहन के उच्चाधिकारियों की टीम जांच को पहुंची थी लेकिन सब डिपो वर्कशॉप व सब डिपो के भवन में छोटी-मोटी कमियां निकालकर इसको अटकाए रखा गया है। सब डिपो वर्कशॉप अभाव में क्षेत्र की करीब छह लाख की आबादी को बेहतर परिवहन सेवाओं से वंचित रहना पड़ रहा है।
समाजसेवी रामनिवास पाटोदा ने बताया कि 21 जुलाई 2019 को जब तत्कालीन परिवहन मंत्री ने जब सब डिपो का शिलान्यास किया था तो स्थानीय नेताओं ने पांच बसों पर सब डिपो महेंद्रगढ़ (उप केंद्र) अंकित करा खूब वाहवाही लूटी थी। लेकिन एक सप्ताह बाद ही इन सभी बसों पर पेंट करा उप केंद्र महेंद्रगढ़ का नाम भी मिटाया गया था। जनवरी 2021 में निर्माण पूरा करने के बाद एक फरवरी को काम पूरा कर राज्य परिवहन के जिम्मेदारों को चाबी सौंप दी थी। इसके बाद 10 फरवरी 2021 को चंडीगढ़ से निरीक्षण टीम पहुंची जिसने छोटे-छोटे 31 बिंदुओं पर कमियां दिखाकर इन्हें ठीक कराने के लिए लोक निर्माण को आदेश दिए। इसके बाद जून 2021 में लोक निर्माण विभाग द्वारा सभी कमियों को दूर कर 8 जुलाई को लोक निर्माण विभाग द्वारा सभी कमियां ठीक कर पत्र भेजा। इसके बाद राज्य परिवहन ने लोक निर्माण विभाग को इलेक्ट्रिकल कार्य पूरा करने के लिए पत्र लिखा। 21 सितंबर को फिर से जीएम ने वर्कशॉप का निरीक्षण कर कुछ खामियां निकाल दीं। इसके बाद 22 मार्च 2022 को 19 कमियां दिखाते हुए लोक निर्माण विभाग को पत्र सौंप दिया। 10 जून 2022 को चंडीगढ़ से डिप्टी ट्रांसपोर्ट कंट्रोलर (डीटीसीपी) सर्वजीत सिंह की टीम ने निरीक्षण कर फिर से 24 कमियां निकाल दीं। इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने फिर से उन कमियों को पूरा कर पत्र भेज दिया।
विज्ञापन
वक्ताओं ने कहा कि अब हाल ही में 13 सितंबर को राज्य परिवहन विभाग की ओर से लोक निर्माण फिर से सब डिपो वर्कशॉप में 31 कमियां निकालते हुए पत्र भेजा गया है। दोनों ही विभागों के अधिकारी भी एक-दूसरे की जिम्मेदारी बताते हुए पल्ला झाड़ रहे हैं।