{"_id":"668c30b88edf99236500d958","slug":"demonstration-of-street-vendors-on-removal-from-chitwan-vatika-narnol-news-c-196-1-nnl1003-113905-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: चितवन वाटिका से हटाए जाने पर रेहड़ी चालकों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: चितवन वाटिका से हटाए जाने पर रेहड़ी चालकों का प्रदर्शन
Tue, 09 Jul 2024 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 09 Jul 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। शहर की चितवन वाटिका में सुंदर पार्क बनाने की सभी तैयारियां पूरी हो जाने के बाद नगर परिषद के अधिकारियों ने वहां से रेहड़ियां हटाने का आदेश जारी किया है। इसकी वजह से चितवन वाटिका में रेहड़ी लगा रहे लोगों ने सोमवार को नगर परिषद प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
सूबेसिंह, संजय, रमेश, कृष्ण, रामकिशन, मुकेश, विकास, सुनील, सुभाष व अशोक का कहना था कि वे पिछले पांच सालों से चितवन वाटिका में रेहड़ी लगाकर अपने परिवार का पेट पाल रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब गत शुक्रवार को नगर परिषद के अधिकारी यहां आए थे। उन्होंने इस स्थान से रेहड़ियां हटाने की चेतावनी दे दी। उन्होंने बताया कि नगर परिषद के अधिकारियों ने उनसे कहा कि या तो यहां से रेहड़ियां हटा ले अन्यथा पुलिस की सहायता से उन्हें यहां से हटवाया जाएगा। वह पहले चितवन वाटिका के बाहर रेहड़ियां लगाते थे, जिससे जाम लग जाता था। इस कारण उस समय जब पुलिस ने उन्हें चितवन वाटिका के बाहर से हटाया तो विधायक ओमप्रकाश यादव व नप अधिकारियों ने उन्हें चितवन वाटिका में रेहड़ियां लगाने को कह दिया था। यहां से उन्हें हटा देने के बाद 400 परिवारों के सामने भूखे मरने के नौबत आ जाएगी।