फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Demonstration of improved potato variety and Kufri Uday

Mahendragarh-Narnaul News: आलू की उन्नत किस्म और कुफरी उदय का प्रदर्शन

Sun, 08 Mar 2026 11:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of improved potato variety and Kufri Uday
फोटो 2आलू की फसल का अवलोकन करते अध्यक्ष डॉ अर्जुन सिंह सैनी।स्रोत डीआईपीआरओ - फोटो : साप्ताहिक बाजार में खरीदारी करने के लिए उमड़ी भीड़।
नारनौल। गांव पटीकरा में रविवार को प्रगतिशील किसान विनोद पुत्र धर्मपाल सिंह के खेत पर आलू की फसल को लेकर एक विशाल खेत दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। खेत में आलू की विभिन्न उन्नत किस्मों जैसे चिप्सोना-1, चिप्सोना-3 और कुफरी उदय का प्रदर्शन भी किया गया।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में क्षेत्र के 300 से अधिक किसानों ने भाग लेकर आलू की आधुनिक खेती, नई किस्मों और आलू आधारित उद्योगों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की। मौके पर मुख्य अतिथि हरियाणा बागवानी विभाग के अध्यक्ष डॉ. अर्जुन सिंह सैनी रहे।
विज्ञापन


दक्षिण अमेरिका से आए कृषि विशेषज्ञ डॉ. जान क्रूज ने बिना जुताई और पराली की बिछाई वाली तकनीक के बारे में बताया, जिससे लागत कम और उत्पादन अधिक होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान विनोद ने बताया कि उन्होंने नई किस्म की खेती से प्रति एकड़ लगभग 360 बोरी आलू की पैदावार प्राप्त की है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अधिकारियों और विशेषज्ञों ने किसानों को पारंपरिक खेती के साथ-साथ बाजार की मांग के अनुसार आधुनिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में देश की कई बड़ी आलू प्रसंस्करण कंपनियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed