फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Demonstraion regarding power problem

बवानिया पावर हाउस पर ग्रामीणों ने जड़ा ताला

Sat, 31 Jul 2021 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Demonstraion regarding power problem
बवानिया पावर हाउस पर बिजली की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने रोष प्रकट करते हुए करीब आधे घंटे तक पावर हाउस को ताला लगा दिया। सूचना के बाद कार्यकारी अभियंता बुधराम पवार और बुचावास के एसडीओ ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझा बुझाकर समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद ग्रामीणों द्वारा ताला खोला गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कार्यकारी अभियंता के समक्ष समस्या रखते हुए बताया कि पावर हाउस में सफाई व्यवस्था को सहीं करवाया जाए जिस पर उन्होंने कहा कि जल्द ही गांव के सरपंच से बातचीत कर इस काम के लिए टेंडर करवाकर सफाई करवा दी जाएगी। ग्रामीणों ने गांव में जगमग योजना चालू करने, गांव को कोई भी व्यक्ति स्टाफ में न होने, फोन संबंधित समस्या का समाधान करने, रात को लाइनमैन नियुक्त करने, रात के समय स्टाफ सदस्यों द्वारा शराब का सेवन न करने, पावर हाउस पर समय-समय पर कार्य का निरीक्षण करने के लिए एसडीओ और जेई द्वारा निरीक्षण करने, सभी लाइनों के तारों को टाइट करवाने की मांग की। जिस पर कार्यकारी अभियंता बुधराम पवार और बुचावास के एसडीओ ने ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए जल्द से जल्द उनकी समस्या का समाधान करवाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed