फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Demand to start bus service from Mahendragarh bus stand for Ayodhya Dham

Mahendragarh-Narnaul News: अयोध्या धाम के लिए महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से बस सेवा शुरू कराने की मांग

Tue, 02 Jan 2024 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jan 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Demand to start bus service from Mahendragarh bus stand for Ayodhya Dham
महेंद्रगढ़। अयोध्या धाम के लिए हरियाणा रोडवेज बस चलाने को लेकर सामाजिक संगठनों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री के नाम डीसी मोनिका गुप्ता का ज्ञापन साैंपा। महेंद्रगढ को अयोध्या धाम से जोड़ने के लिए कोई बस सेवा नहीं है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भगवान श्रीराम का मंदिर निर्माण कार्य 22 जनवरी को पूर्ण करने का ऐलान हुआ है, तब से पूरे देश के सभी सनातनियों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

श्रीराम मंदिर पूरे विश्व में हिंदू धर्म की आस्था के एक केंद्र में विकसित किया है और पूरे देश में धार्मिक पर्यटन स्थल का केंद्र बनेंगा। देश-विदेश से राम मंदिर के दर्शन के लिए प्रतिवर्ष करोड़ों लोगों आने का अनुमान है। राजस्थान व हरियाणा राज्य में भी लाखों की संख्या में राम भक्त प्रतिदिन दर्शन अयोध्या नगरी में आवगमन करेंगे। महेंद्रगढ जिले को अयोध्या धाम से जोड़ने के लिए न ही रेलगाड़ी की सुविधा है और न ही हरियाणा रोडवेज की बस सेवा। सोमवार को प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा की ओर से घोषणा की गई है कि 22 जनवरी के बाद फरीदाबाद, गुरुग्राम व सोनीपत से सीधी बस सेवा अयोध्या के लिए चलाई जाएगी। इस बात को लेकर महेंद्रगढ़ क्षेत्र के लोगों ने रोष व्याप्त है। इस मौके पर पूर्व प्रधान बंशीलाल, शमशेर, रविंद्र सिंह बसई, पोहप सिंह, जय प्रकाश, अमित, मुकेश, अजित, विरेंद्र, रामौतार, राधेश्याम, कृष्ण, विनय कुमार, सतीश, रामनिवास सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed