फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Demand to run a direct train from Narnaul to Jaipur

Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल से जयपुर के लिए सीधी ट्रेन चलाने की मांग

Sun, 18 May 2025 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 18 May 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Demand to run a direct train from Narnaul to Jaipur
फोटो नंबर-10रेल सुविधाओं की मांग को लेकर विधायक ओमप्रकाश यादव को ज्ञापन सौंपते दैनिक रेल या
नारनौल। दैनिक रेल यात्री संघ ने रेल सुविधा की मांग को लेकर रविवार को ज्ञापन विधायक और पूर्व मंत्री ओमप्रकाश यादव को सौंपा। ज्ञापन दैनिक रेल यात्री संघ के अध्यक्ष गणेश शर्मा की अगुवाई में सौंपा गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा नारनौल शहर दक्षिणी हरियाणा के प्रमुख शहरों में से एक है। यहां अन्य शहरों के मुकाबले ट्रेनों में बढ़ोतरी नहीं हो पाई है। समय के साथ कुछ परिवर्तन हुआ, लेकिन नारनौल शहर रेल सेवाओं में पिछड़ा रह गया है। उन्होंने बताया कि नारनौल से दूसरे शहरों की रेल कनेक्टिविटी में यदि सुधार कर दिया जाए तो यह प्रयास इस क्षेत्र के लिए फायदेमंद होगा।
विज्ञापन

नारनौल दक्षिण हरियाणा का पिछड़ा क्षेत्र होने के कारण इस पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। रेवाड़ी से जयपुर के लिए बहुत ट्रेनें हैं, लेकिन नारनौल से जयपुर के लिए सीधी एक भी ट्रेन नहीं है। एक ट्रेन जयपुर तो जाती है, लेकिन जयपुर से पहले ही ढेहर का बालाजी तक उसको भेजा जाता है। दूसरी भिवानी जयपुर अनियमित ट्रेन है, इसके समय प्रबंधन को सही करने के लिए दैनिक रेल यात्री संघ पहले भी ज्ञापन दे चुका है। इसका अभी तक कोई भी समाधान नहीं निकाला गया है। दिल्ली से सीधा जयपुर वाया रेवाड़ी-अलवर-बांदीकुई औसतन एक घंटे में एक ट्रेन है। इस रूट पर ट्रेनों का अत्यधिक दबाव होने के बावजूद नित नई ट्रेन चलने के अपडेट आते रहते हैं, लेकिन इसके विपरीत दिल्ली से सीधा जयपुर वाया रेवाड़ी-नारनौल-रिंगस कोई ट्रेन नहीं है। रेल सुविधाओं की मांग को लेकर संघ द्वारा करीब 1200 लोगों के हस्ताक्षर भी करवाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed