फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Demand to run a DEMU train from Narnaul to Gurugram

Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल से गुरुग्राम के लिए डेमो ट्रेन चलाने की मांग

Mon, 28 Sep 2026 12:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Demand to run a DEMU train from Narnaul to Gurugram
फोटो नंबर-10स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते संस्था के सदस्य। स्रोत: संस्था
नारनौल। दैनिक रेलयात्री जागरूक मंच और प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट की ओर से रविवार को नारनौल रेलवे स्टेशन पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के नाम स्टेशन अधीक्षक महावीर प्रसाद को ज्ञापन सौंपा गया। यात्रियों ने नारनौल से गुरुग्राम के बीच अप-डाउन डेमो ट्रेन चलाने और जयपुर से माता वैष्णो देवी कटरा व हरिद्वार के लिए सुपरफास्ट ट्रेन शुरू करने की मांग रखी।
विज्ञापन

मंच के उपाध्यक्ष महेश बाखलिया ने कहा कि नारनौल और अटेली क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग नौकरी, कारोबार और अन्य कामों के लिए गुरुग्राम व रेवाड़ी जाते हैं। सुबह-शाम डेमो ट्रेन चलने से दैनिक यात्रियों को सुविधा मिलेगी और सड़क परिवहन पर निर्भरता कम होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जयपुर से कटरा और हरिद्वार के लिए सीधी ट्रेन शुरू होने से राजस्थान, हरियाणा और दक्षिणी हरियाणा के यात्रियों को धार्मिक यात्राओं में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन देने के बाद सदस्यों ने रेलवे स्टेशन पर सफाई और पौधरोपण अभियान भी चलाया। जीतू कोहली के नेतृत्व में पानी की टंकी और मुख्य गेट के आसपास सफाई की गई। राकेश कुमार ने पार्क में पौधे लगाए। सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण बढ़ाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में मंच और ट्रस्ट के अनेक सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed