फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Demand to release water in Satnali feeder

Mahendragarh-Narnaul News: सतनाली फीडर में पानी छोड़ने की मांग

Sun, 22 Dec 2024 10:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 22 Dec 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
Demand to release water in Satnali feeder
फोटो संख्या::59-सांसद चौधरी  धर्मबीर सिंह को ज्ञापन सौंपते गांव पालड़ी का ​शिष्ट मंडल--स्रोत --
महेंद्रगढ़। पालड़ी गांव का शिष्टमंडल चौधरी धर्मबीर सिंह सांसद भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से उनके भिवानी स्थित निवास पर मिला। किसानों ने सतनाली फीडर में पानी छोड़ने की मांग की। शिष्ट मंडल का प्रतिनिधित्व कर रहे पालड़ी के सरपंच राजेंद्र सिंह ने बताया कि पालड़ी गांव व आस-पास के गांवों के किसानों की जीवन रेखा है सतनाली फीडर नहर।
विज्ञापन

इस नहर से लगभग तीस गांवों में पीने का पानी तथा सिंचाई का कार्य होता है, लेकिन इसमें पानी समय पर नहीं आता है तथा कम समय छोड़ा जा रहा है। जिससे किसानों की फसलें इस बार खराब हो चुकी है।
विज्ञापन

अधिकारियों को बार-बार अवगत करवाने पर अधिकारी सतनाली फीडर नहर को अस्केप चैनल बताकर अपना पल्ला झाड़ रहे हैं। उनका कहना है कि सतनाली फीडर नहर कोई नहर नहीं है यह तो महेंद्रगढ़ नहर का केवल अस्केप चैनल है। अगर फालतू पानी महेंद्रगढ़ नहर में हुआ या महेंद्रगढ़ कैनाल का टूटने का डर हुआ तो ही छोड़ सकते है। इस पर आस-पास के महेंद्रगढ़ और चरखी दादरी के किसानों में भारी रोष है तथा सतनाली फीडर नहर का पक्का दर्जा दिलवाने तथा फिक्स समय पर पानी छोड़ने बाबत सरकार के खिलाफ आंदोलन बारे चर्चा हुई है। इसी कड़ी में रविवार को पालड़ी गांव का शिष्ट मंडल सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा। सांसद से सतनाली फीडर में पानी छोड़ने बाबत दरखास्त लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुरोध पर सांसद ने शिष्ट मंडल को आश्वस्त किया कि जल्द ही उनकी समस्या पर सरकार का ध्यान केंद्रित करवाने के लिए उचित कदम उठाएंगे। शिष्ट मंडल ने सरकार को चेताते हुए कहा कि जल्द ही उनकी समस्या को हल किया जाए नहीं तो पालड़ी के किसान अन्य गांवों के किसानों से मिलकर बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।
इस मौके पर देवेंद्र सिंह, ओमप्रकाश, रोशन लाल, सुरेंद्र सिंह, प्रबोध चंद्र, मदन सिंह, झमकू नंबरदार, कृष्ण कुमार, भूप सिंह, दिनेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed