फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Demand to release water by digging canals in Nalwati area, memorandum submitted to MP

नलवाटी क्षेत्र में नहरें खुदवाकर पानी छोड़ने की मांग, सांसद को सौंपा ज्ञापन

Mon, 28 Feb 2022 11:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
Demand to release water by digging canals in Nalwati area, memorandum submitted to MP
सांसद धर्मबीर सिंह को ज्ञापन सौंपते ग्रामीण। संवाद - फोटो : Narnol
नहरी पानी को लेकर नलवाटी के 25 गांवों के किसानों ने सोमवार को नहरी पानी किसान संघर्ष समिति के प्रधान महावीर समालपुरा के नेतृत्व में जाटसभा नांगल चौधरी पहुंचकर सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणोें ने नलवाटी के गांवों में नहरें खुदवाकर उनमें पानी छोड़ने की मांग की गई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गांव घाटाशेर के पास नहर रुकी हुई है। यह आखिरी टेल गांव बायल तक जानी थी। इसको खुदवाकर नहरी पानी डाला जाए, जिसकी लंबाई 10 किलोमीटर है। दूसरा गांव धनोता से आखिरी टेल गांव मौखुता तक नहर खुदवाई जाए और नहरी पानी शुरू किया जाए। इस पर सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने किसानों को जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन दिया। सांसद सोमवार को नांगल चौधरी बाबा मुकुंदास गोशाला के द्वितीय वार्षिकोत्सव में पंहुचे थे।
विज्ञापन

प्रधान महावीर सलामपुरा ने बताया कि नांगल चौधरी के ब्लॉक निजामपुर के नलवाटी क्षेत्र में करीब 25 गांव आते हैं। ग्रामीणों का जीवन कृषि पर आधारित है। जिससे उनकी जीविका चलती है। जबकि नलवाटी क्षेत्र को डार्कजोन घोषित किया गया है। यहां पर पानी का लेवल 2000 फुट से भी ज्यादा नीचे चला गया है, लेकिन नलवाटी क्षेत्र में काफी सालों से नहरी पानी का अभाव बना हुआ है। जिसके चलते जमीन बंजर होती जा रही है। जबकि प्रदेश सरकार आखिरी टेल तक नहरी पानी पहुंचाने का दम भर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि महेंद्रगढ़ के 8 ब्लॉक में से 7 ब्लॉक को बराबर नहरी पानी मिल रहा है। जबकि निजामपुर ब्लाक के नलवाटी क्षेत्र के 28 गांवों में अभी तक नहरों की खुदाई तक नहीं हुई है। जबकि यहां के हिस्से का पानी नांगल चौधरी ब्लॉक में ले जाया जा रहा है। इस प्रकार नलवाटी क्षेत्र के गांवों के साथ लगातार भेदभाव किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस ब्लॅाक में जाट व गुर्जर 95 प्रतिशत आबादी है। नलवाटी क्षेत्र की किसान संघर्ष समिति गत तीन साल से नहर खुदवाने के लिए धरना-प्रदर्शन कर चुकी है। यहां तक कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल को भी ज्ञापन दे चुके हैं, लेकिन केवल आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिलता है। उन्होंने सांसद को ज्ञापन सौंप निजामपुर नलवाटी क्षेत्र के गांवों के किसानों की समस्या का जल्द समाधान करने की गुहार लगाई। इस अवसर पर सुरेश नंबरदार, चौधरी जगराम, हजारी लाल लंबोरा, जसवंत सिंह, लीलाराम पूर्व सरपंच व राजेंद्र सहित आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed