फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Demand to made an under pass

उनींदा से सलीमपुर मार्ग पर अंडरपास बनवाने को लेकर ग्रामीण का धरना जारी

Sun, 01 Aug 2021 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Demand to made an under pass
अडंरपास की मांग को लेकर विरोध करते ग्रामीण। - फोटो : Narnol
गांव उनींदा से सलीमपुर जाने वाले मार्ग पर अंडरपास न बनाए जाने पर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। ग्रामीणों का कहना है कि गांव उनींदा से सलीमपुर को जाने वाले मार्ग पर अंडरपास बनाने के लिए केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा था। नितिन गडकरी ने ग्रामीणों की मांग पर अधिकारियों ने यहां अंडरपास बनाने के लिए जगह देखने की बात कही थी। ग्रामीण अंडरपास बनवाने के लिए धरने पर बैठे थे। स्थानीय नेताओं के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया लेकिन अब इस स्थान पर अंडरपास न बनाकर रोड बनाने के लिए तैयारी की गई तो ग्रामीण फिर से धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों का कहना है कि अगर उनकी बात को नहीं सुना गया तो यहां भूख हड़ताल शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि उनका संपर्क सलीमपुर के ग्रामीणों से टूट जाएगा। वहीं सड़क के दूसरी ओर उनकी भूमि है। वहां तक पहुंचने के लिए कोई रास्ता नहीं है। दूसरे गांव धनौंदा के अंडरपास से चक्कर लगाते हुए सलीमपुर की तरफ से वह खेतों में पहुंचेंगे। धरना का गांव सलीमपुर के ग्रामीणों ने समर्थन दिया। सलीमपुर के ग्रामीण भी उनींदा गांव में नहीं पहुंच पाते हैं। उनींदा पहुंचने के लिए उन्हें कई किलोमीटर दूरी का चक्कर लगाना पड़ेगा। दोनों गांवों के ग्रामीणों ने सरकार व प्रशासन से अविलंब अंडरपास बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed