फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Demand to increase the frequency of the Rewari-Madar Express and eliminate the crossing duration.

Mahendragarh-Narnaul News: रेवाड़ी-मदार एक्सप्रेस के संचालन को बढ़ाने व क्राॅसिंग अवधी हटाने की मांग

Sun, 19 Jul 2026 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Demand to increase the frequency of the Rewari-Madar Express and eliminate the crossing duration.
नारनौल। रेवाड़ी-मदार एक्सप्रेस के संचालन से यात्री परेशान हैं। दैनिक यात्री संघ ने ट्रेन की संचालन अवधि बढ़ाने की मांग की है। यात्रियों को क्रॉसिंग पर अधिक समय तक रोके जाने और स्टेशन कटौती से दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन


दैनिक यात्री संघ के प्रधान गणेश शर्मा ने बताया कि ट्रेन का संचालन 30 जून को समाप्त हो गया था। यात्रियों की मांग पर इसे 19 जुलाई तक बढ़ाया गया था। अब संघ ने दोबारा संचालन अवधि बढ़ाने की मांग की है। शर्मा ने यह भी बताया कि ट्रेन के संचालन में स्टेशनों की कटौती की गई थी।
विज्ञापन

रेवाड़ी-मदार एक्सप्रेस अजमेर मंडल के तहत मदार से रोहतक तक चलती है। पहले ट्रेन का संचालन मदार से रेवाड़ी तक सीमित कर दिया गया था। इससे यात्रियों को परेशानी हुई। अब यात्रियों की मांग पर इसे फिर से मदार से रोहतक तक चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मदार-रेवाड़ी ट्रेन नारनौल से सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर रेवाड़ी के लिए चलती है। अटेली और कुंड स्टेशन के पास इसे करीब आधे घंटे तक क्रॉसिंग के लिए रोका जाता है। इस कारण ट्रेन रेवाड़ी स्टेशन पर सुबह करीब 10:30 बजे पहुंचती है। वापसी में रेवाड़ी से नारनौल पहुंचने में इसे केवल 50 मिनट लगते हैं। यह देरी यात्रियों के लिए समय की बर्बादी का कारण बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed