{"_id":"681a52ae79f06d82ac03249d","slug":"demand-to-give-rs-50-lakh-each-and-a-job-to-the-dependents-of-the-deceased-narnol-news-c-196-1-nnl1004-124263-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: मृतक के आश्रितों को 50-50 लाख रुपये और नौकरी देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: मृतक के आश्रितों को 50-50 लाख रुपये और नौकरी देने की मांग
Tue, 06 May 2025 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 06 May 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-09नारनौल के एक निजी होटल में पत्रकारों से बताचीत करते कर्मचारी। संवाद
नारनौल। नांगल चौधरी में 25 अप्रैल को सीवर हादसे में मारे गए अनूप और जोगेंद्र के आश्रितों को 50-50 लाख रुपये आर्थिक सहायता राशि और एक-एक सदस्य को पक्की नौकरी की मांग की गई। साथ ही दोषी अधिकारियों पर कानूनी कार्रवाई की भी आवाज उठाई गई।
यह मांग मंगलवार को स्थानीय रेवाड़ी रोड स्थित निजी होटल में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के अध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री ने की। शास्त्री के नेतृत्व में सर्व कर्मचारी संघ के राज्य सचिव महेंद्र बोयत, जिला प्रधान कौशल कुमार यादव, जिला सचिव राहुल सारवान, नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के कोषाध्यक्ष महेंद्र संगेलिया ने मृतक के परिवार से मुलाकात की।
कर्मचारी पब्लिक हेल्थ विभाग में हरियाणा कौशल रोजगार निगम के अंतर्गत दिवंगत लोग कार्यरत थे। मृतक परिवारों की स्थिति आर्थिक रूप से दयनीय है। इसको लेकर सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा व नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा 14 मई को प्रदर्शन करते हुए जिला उपायुक्त को ज्ञापन देकर दोषियों के खिलाफ करवाई करने और सरकार से 50-50 लाख रुपये आर्थिक सहायता व सरकारी नौकरी देने की मांग करेगा। उन्होंने कहा कि उनका संघ पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए मुख्यमंत्री से भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा 20 मई को सरकार की निजीकरण की नीतियों महंगाई बेरोजगारी आदि मुद्दों को लेकर राष्ट्रव्यापी हड़ताल में भी हिस्सा लेगा। इससे पहले सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा हरियाणा कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों की की जा रही छंटनी के खिलाफ व सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग को लेकर 11 व 12 मई को प्रदेश के सभी मंत्रियों के आवास पर धरने भी देगा।