फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Demand to build bus queue shelter at Buchawas and Bhalkhi cuts on 152-D

Mahendragarh-Narnaul News: 152-डी पर बुचावास व भालखी कटों पर बस क्यू शेल्टर बनाने की मांग

Wed, 02 Apr 2025 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Demand to build bus queue shelter at Buchawas and Bhalkhi cuts on 152-D
महेंद्रगढ़। क्षेत्र के लोगों और से राष्ट्रीय राजमार्ग 152-डी पर गांव बुचावास व भालखी कट पर बस क्यू शेल्टर बनाने की मांगों लेकर उपायुक्त डॉ. विवेक भारती को ज्ञापन सौंपा है। गत वर्ष पूर्व मुख्यमंत्री के जनसंवाद में भी क्षेत्र के लोगों ने इस मांग को उठाया था। इस मांग को लेकर अनेक ग्राम पंचायतें व सामाजिक संगठन ज्ञापन सौंप चुके हैं लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता रामनिवास पाटोदा की देखरेख में मंगलवार को समाधान शिविर में उपायुक्त के समक्ष लोगों ने मांग उठाते हुए बताया कि गर्मी, सर्दी व बारिश के मौसम में बुचावास व भालखी कट से हजारों यात्री चंडीगढ़ के लिए आवागमन करते हैं। यहां पर पीने के पानी, शौचालय की कोई सुविधा नहीं है। सरकार 152डी के दोनों टोल पर किसी विभाग से इसकी सुविधा उपलब्ध करवाई जाए। उन्होंने मांग की है कि यात्रियों के हितों को ध्यान में रखते हुए दोनों कट पर बस क्यू शेल्टर बनाना चाहिए। ताकि लोगों परेशानी न उठानी पड़े। रोडवेज विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बस क्यू सेंटर एचएसआईडीसी विभाग की ओर से बनाया जाएगा। इस मौके पर रामकुवांर, पोहप सिंह, अजीत, मुकेश, अमित, राजपाल, जयप्रकाश सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed