{"_id":"65cb8c5c13e2ae88ff04ee07","slug":"demand-raised-to-open-speculative-research-institute-narnol-news-c-203-1-sroh1011-107398-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि में सट्टेस्टीकल रिसर्च इंस्टीट्यूट खोलने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि में सट्टेस्टीकल रिसर्च इंस्टीट्यूट खोलने की उठाई मांग
Tue, 13 Feb 2024 09:05 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 13 Feb 2024 09:05 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:56- सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह को ज्ञापन सौंपते संदीप मालड़ा--स्रोत--स्वयं
महेंद्रगढ़। भिवानी-महेंद्रगढ़ सांसद की ओर से केंद्रीय विश्वविद्यालय जाट-पाली में रिसर्च इंस्टीट्यूट खोलने के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं केंद्रीय सांख्यिकी मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) को पत्र लिखा है। वर्तमान में चाहे निजी क्षेत्र हो या सरकारी, सांख्यिकी रिसर्च का महत्व लगातार बढ़ता जा रहा है। महेंद्रगढ़ जहां एक तरफ दिल्ली एनसीआर में स्थित है वहीं दूसरी तरफ नोएडा, गुड़गांव, मानेसर, बावल, नीमराणा जैसे काॅरपोरेट हब के भी बहुत नजदीक है।
विकास एवं निगरानी समिति के सदस्य संदीप मालड़ा ने बताया कि काॅरपोरेट हाउस को सांख्यिकी रिसर्च में दक्ष लोगों की आवश्यकता रहती ही है। ऐसे में अगर केंद्रीय विश्वविद्यालय में सांख्यिकी रिसर्च इंस्टिट्यूट की स्थापना हो जाती है तो ना सिर्फ यहां के बच्चों को एक सुनहरा अवसर मिलेगा बल्कि केंद्रीय विश्वविद्यालय की आसपास के कारपोरेट हब से नजदीकी की वजह से कैंपस प्लेसमेंट भी अच्छा मिलेगा। केंद्रीय विश्वविद्यालय में सट्टेस्टीकल रिसर्च इंस्टीट्यूट खोलने के लिए उन्होंने दिल्ली स्थित आवास पर पहुंचकर सांसद धर्मबीर सिंह को मांग पत्र सौंपा था। सांसद ने इस पर सहमति दी थी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान व सांख्यिकी मंत्रालय के केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को पत्र लिखकर केंद्रीय विश्वविद्यालय में सट्टेस्टीकल रिसर्च इंस्टीट्यूट खोलने की मांग की। केंद्रीय विश्वविद्यालय का कैंपस बहुत बड़ा है व यहां जगह की भी कोई कमी नहीं है। ऐसे में अगर यहां पर एक राष्ट्रीय स्तर का रिसर्च इंस्टिट्यूट खुलता है तो क्षेत्र को बड़ा लाभ मिलेगा।