फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Demand raised to increase compensation for flood victims

Mahendragarh-Narnaul News: बाढ़ पीड़ितों का मुआवजा बढ़ाने की उठाई मांग

Tue, 09 Sep 2025 11:38 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Demand raised to increase compensation for flood victims
नारनौल। ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन ने भारी बारिश व बाढ़ से प्रभावित किसानों के लिए जो सहायता राशि की घोषणा की है, उसे नाकाफी बताया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह मातनहेल तथा सचिव जयकरण माडाैंठी ने कहा कि सीएम ने जो घोषणा की है।
विज्ञापन

उसके अनुसार व्यक्ति की मृत्यु होने पर चार लाख, मकान ढहने पर एक लाख बीस हजार, फसल हानि पर अधिकतम पंद्रह हजार, दुधारू पशु हानि के 37 हजार, भेड़-बकरी के हानि पर चार हजार, बैल-घोड़े-ऊंट आदि पर 32 हजार तथा मुर्गी पालन पर दस हजार रुपये राहत राशि दी जाएगी।
विज्ञापन

परंतु ये राशियां केवल ऊंट के मुंह में जीरा हैं। महंगाई को देखते हुए संगठन इसे बढ़ाने की मांग करता है।उन्होंने बताया कि खेती में किसानों की लागत बहुत अधिक हो जाती है, ऐसे में प्रति एकड़ 15000 रुपये मुआवजा बहुत कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन इस आपदा से जिन लोगों की मौत हुई है उन्हें कम से कम 50 लाख रुपसे, ढहे हुए घर के 20 लाख, फसल बर्बादी के 50 हजार, इसी तरह पशु पालकों को और जिन मजदूरों का काम बंद हो गया उन्हें भी पर्याप्त आर्थिक सहायता देने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed