फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Demand raised in the meeting regarding stoppage of train at Satnali station

Mahendragarh-Narnaul News: सतनाली स्टेशन पर ट्रेन के ठहराव को लेकर बैठक में उठाई मांग

Mon, 26 Feb 2024 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 26 Feb 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Demand raised in the meeting regarding stoppage of train at Satnali station
फोटो संख्या:80- सतनाली रेलवे स्टेशन पर बैठक करते रेल संघर्ष समिति के सदस्य--स्रोत--संवाद
सतनाली। सतनाली स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की लंबित मांगों को लेकर रविवार को स्टेशन पर डीआरयूसीसी सदस्य व लोगों ने बैठक आयोजित की। डीआरयूसीसी मेंबर एवं प्रधान दीवान सिंह शेखावत ने बताया कि स्टेशन पर रविवार को आयोजित बैठक में गाड़ी संख्या 22471-72 दिल्ली-बीकानेर इंटरसिटी, गाड़ी संख्या 19701-02 दिल्ली-जयपुर सैनिक एक्सप्रेस का ठहराव नहीं होने से क्षेत्र के गांवों के यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सैनिक एक्सप्रेस का ठहराव नहीं होने से सतनाली स्टेशन पर एक भी रात्रिकालीन ट्रेन नहीं है। इसके अलावा 14811-12 दिल्ली सराय-सीकर का ठहराव सतनाली स्टेशन पर होने से सैनिक बाहुल्य सतनाली क्षेत्र के यात्रियों को सुबह सीकर जाने व शाम आने में हो रही परेशानी से निजात मिलेगी। स्टेशन से रेलवे को सालाना करोड़ाें का राजस्व प्राप्त हो रहा है फिर भी स्टेशन को सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि इन गाड़ियों के ठहराव के लिए क्षेत्रवासी काफी लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं, लेकिन मांगें अभी भी लंबित ही चल रही हैं जिससे लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन

बैठक में उपस्थित लोगों ने निर्णय लिया कि अगर उपरोक्त मांगों को तीन दिन 28 फरवरी तक पूरा नहीं किया जाता है तो क्षेत्रवासी 29 फरवरी को विशाल आंदोलन के साथ धरना शुरू करने को मजबूर होंगे। बैठक के बाद डीआरयूसीसी मेंबर एवं क्षेत्रवासियों के एक प्रतिनिधि मंडल ने सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह को इन गाड़ियों के शीघ्र ठहराव की मांग का ज्ञापन सौंपा। बैठक में डीआरयूसीसी सदस्य एवं प्रधान दीवान सिंह शेखावत, डीआरयूसीसी सदस्य योगेश शास्त्री, एडवोकेट सुंदरलाल गोठवाल, संजय सिंह शेखावत, राजेंद्र लांबा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed