फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Demand raised for repair of CCTV cameras in Samadhan camp

Mahendragarh-Narnaul News: समाधान शिविर में सीसीटीवी कैमरों की मरम्मत की उठाई मांग

Tue, 18 Mar 2025 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 18 Mar 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Demand raised for repair of CCTV cameras in Samadhan camp
फोटे संख्या:-65 लघुसचिवालय में लोगों की समस्या सुनते हुए सीटीएम मंजीत कुमार---संवाद
महेंद्रगढ़। लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में क्षेत्र के 50 नागरिकों ने नगराधीश के समक्ष समस्याएं रखीं। शिविर में नगराधीश मंजीत कुमार ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और मौके पर संबंधित विभागों के अधिकारियों से कहा कि शिकायतों का यथाशीघ्र निपटारा सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन

शहर के संगठनों ने शहर में लंबे समय से खराब पड़े सीसीटीवी कैमरों की मरम्मत कराने की मांग की। समाजसेवी रामनिवास पाटोदा ने हकेंवि के गेट नंबर एक पर बसें नहीं रोकने का मुद्दा उठाया तो नगराधीश ने अधिकारियों को फोन कर अन्य डिपो के अधिकारियों से संपर्क कर बसों का ठहराव करने के आदेश दिए। सीटीएम मंजीत कुमार ने कहा कि सभी विभाग शिविरों की लंबित शिकायतों का समाधान करें। रिपोर्ट जिला प्रशासन को भिजवाएं। उन्होंने नगर पालिका के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे शहर में साफ-सफाई सुनिश्चित करें। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को शुद्ध व पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के लिए आदेश दिए।
विज्ञापन

शिविर में पेंशन, भूमि रिकॉर्ड में शुद्धिकरण, परिवार पहचान पत्र में दर्ज वार्षिक आय को कम करवाने, आधार कार्ड में दर्ज नाम को सही करवाने, बिजली विभाग से संबंधित शिकायतों के अलावा नगर पालिका, विकास एवं पंचायत विभागों से संबंधित शिकायतें मिली। समाधान शिविर में नायब तहसीलदार निशा तंवर सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed