फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Demand raised for an inquiry into the land acquisition process for the logistics hub.

Mahendragarh-Narnaul News: लॉजिस्टिक हब के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया की जांच कराने की उठी मांग

Fri, 16 Jan 2026 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Demand raised for an inquiry into the land acquisition process for the logistics hub.
फोटो 18 भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया की जांच करवाने की मांग को लेकर हवन करते ग्रामीण।स्रोत ग्रामीण
नारनौल। मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया की जांच कराने की मांग को लिए ग्रामीणों ने शुक्रवार को धरना दिया। इस दौरान बसीरपुर में काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं बसीरपुर, तलोट और घाटासेर गांवों में मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब बनाया जा रहा है जिसका कार्य भी तेजी से चल रहा है। यह दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर पर स्थित है जो वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से जुड़कर इस क्षेत्र को एक बड़ा औद्योगिक केंद्र बनाएगा।
विज्ञापन

यह 1200 एकड़ में बनकर तैयार होगा जिस पर करीब 765 करोड़ रुपये खर्च होंगे लेकिन अब किसानों ने भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाया हैं। इसको लेकर एक श्री ग्राम भूमि हीन जन संघर्ष समिति का गठन भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी कड़ी में शुक्रवार को बसीरपुर में धरना शुरू किया गया है। समिति का अध्यक्ष शेर सिंह को नियुक्त गया है। वहीं सुरेश बोहरा को महासचिव तथा ब्रह्मप्रकाश यादव को सचिव नियुक्त किया है।

किसानों का कहना है कि भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया में गंभीर अनियमितता बरती गई है। साथ ही भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया में उनसे सहमति पत्रों पर गुमराह कर हस्ताक्षर करवाए गए हैं। किसानों ने मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed