{"_id":"5fa832d18ebc3e9bb2207eaa","slug":"demand-imt-mahendergarh-narnol-news-rtk5819723138","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव खुड़ाना में आईएमटी को लेकर दूसरी बार हुई महापंचायत, सर्वसम्मति से पूर्व शिक्षामंत्री और विधायक को पंचायत में बुलाने का लिया फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव खुड़ाना में आईएमटी को लेकर दूसरी बार हुई महापंचायत, सर्वसम्मति से पूर्व शिक्षामंत्री और विधायक को पंचायत में बुलाने का लिया फैसला
विज्ञापन
गांव खुड़ाना की राजपूत धर्मशाला में रविवार को आईएमटी को लेकर दूसरी महापंचायत का आयोजन किया गया। सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि 22 नवंबर को गांव खुड़ाना में तीसरी महापंचायत आयोजित की जाएगी। जिसमें पूर्व शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा और विधायक राव दान सिंह को बुलाए जाने का निर्णय लिया। उसी दिन एक शिष्टमंडल बनाया जाएगा। उस शिष्ट मंडल को उक्त दोनों नेता मुख्यमंत्री से समय दिलवाकर मिलवाने का काम करेंगे। इस महापंचायत की अध्यक्षता गांव खुड़ाना निवासी लीलू राम ने की। त्योहार और बाजरे की खरीद के चलते महापंचायत में सरपंचों एवं लोगों की संख्या कम रही।
बता दें कि 24 फरवरी 2019 गांव खुड़ाना में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आईएमटी/आई की आधारशिला रखी थी, जिसको बाद में आईएमटी में बदल दिया गया था। आधारशिला रखे जाने के 20 माह बाद भी इस पर काम शुरू नहीं हो पाया। इस मुद्दे को लेकर रविवार को दूसरी महापंचायत बुलाई गई। इस महापंचायत में आसपास गांवों के सरपंच तथा गणमान्य लोगों ने भाग लिया। महापंचायत में दो घंटे तक मंथन चला। इसके बाद फैसला लिया गया कि 22 नवंबर को तीसरी महापंचायत बुलाई जाए जिसमें क्षेत्र के सबसे वरिष्ठ नेता पूर्व शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा और वर्तमान विधायक राव दान सिंह को बुलाया जाए। पूर्व शिक्षामंत्री हरियाणा भाजपा में सबसे वरिष्ठ और क्षेत्र में भी सबसे वरिष्ठ नेता होने के कारण उनके माध्यम से मुख्यमंत्री से मिलने का समय लिया जाएगा। इसके अलावा कांग्रेस नेता राव दान सिंह वर्तमान में विधायक हैं, उनसे मिलकर भी मुख्यमंत्री से मिलने का समय मांगा जाएगा। महापंचायत में तीन अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। इनमें एक टीम उक्त दोनों नेताओं को महापंचायत में आने का निमंत्रण देगी। दूसरी टीम सभी गांवों में जाकर सरपंचों से आईएमटी स्थापित जल्द से जल्द किए जाने का प्रस्ताव लेगी। वहीं, तीसरी टीम गांव-गांव जाकर लोगों को आईएमटी के लिए जागरूक करेगी।
यह बात पहले ही स्पष्ट की जा चुकी है कि मुख्यमंत्री से मिलने के दौरान एचएसआईआईडीसी के अधिकारियों से लिखित में आश्वासन मिलेगा तो ही मानेंगे। अगर मांग नहीं मानी गई तो खुड़ाना से नारनौल तक महेंद्रगढ़ स्वाभिमान एवं सरकार जगाओ यात्रा निकाली जाएगी। नारनौल मुख्यालय धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन
इस अवसर पर सुंडा राम ट्रस्ट के प्रधान संदीप मालडा, डॉ. नरेश खुड़ाना, मोती सिंह, मंजीत,संजय राव, कुलदीप सरताज, कैलाश शर्मा पाली, विष्णु तंवर, विनोद तंवर पाली, नरेंद्र आकोदा, रामनिवास पाटोदा, दिनेश सहित अनेक लोग उपस्थित थे।