{"_id":"69726b642ced6be6fd0453f4","slug":"demand-has-been-raised-for-changes-to-bus-timings-from-sehleng-to-hakenvi-narnol-news-c-203-1-mgh1004-123475-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सेहलंग से हकेंवि तक बस के समय में बदलाव के लिए उठी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सेहलंग से हकेंवि तक बस के समय में बदलाव के लिए उठी मांग
विज्ञापन
फोटो संख्या:68 अमीर सिंह
महेंद्रगढ़। सेहलंग से हकेंवि तक चलने वाली बस के समय में बदलाव को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों ने प्रशासन और परिवहन विभाग से मांग उठाई है। वर्तमान में यह बस सुबह 7:15 बजे गांव स्याना से रवाना होकर सेहलंग, बसई होते हुए 7:30 बजे हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय पहुंच जाती है।
इससे यात्रियों के लिए असुविधा हो रही है। ग्रामीणों ने इस बस का समय 7:15 बजे के बजाय सुबह 8 बजे करने की मांग की गई है। अगर यह बस सेवा सुबह आठ बजे रवाना होती है तो सेहलंग के आस पास बाघोत, बवाना, बहु झोलरी, स्याना, नौताना, पोता, चांगरोड, बालराेड़ के विद्यार्थी व आमजन को फायदा होगा।
कई गांवों से सेहलंग पहुंचने में लोगों को पैदल या निजी साधनों से आना पड़ता है। सुबह जल्दी समय होने के कारण खासकर विद्यार्थियों, बुजुर्गों और महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। यदि बस का समय आधा घंटा आगे बढ़ाया जाता है तो अधिक संख्या में यात्री इस सेवा का लाभ उठा सकेंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा ग्रामीणों ने यह भी मांग की है कि शाम को यह बस स्याना गांव में शाम पांच बजे ठहराव करे। इस बस के समय में बदलाव को लेकर एसडीएम को मांग पत्र सौंप चुके है।
बॉक्स
गांव सेहलंग से सुबह 7:15 बजे रवाना होकर हकेंवि में 7:30 बजे पहुंचे जाती है। उसके बाद महेंद्रगढ़ के लिए रवाना हो जाती है। इस बस का समय बदलने से सेहलंग के आसपास के गांवों के ग्रामीणों को इसका फायदा होगा।-अमर सिंह, गांव स्याना
बॉक्स
सेहलंग से इस बस का समय बदलकर आठ बजे करना चाहिए ताकि बाघोत, चांगरोड, बालरोड, स्याना, नौताना, पौता सहित अन्य गावों के विद्यार्थियों को हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में पहुंचने में आसानी होगी। -योगेश, गांव सेहलंग
-- -- -- -- -- -- -- -- --
वर्जन:
सेहलंग से हकेवि के लिए बस सेवा में समय परिवर्तन को लेकर मांग पत्र मिल चुका है। इस मांग पत्र को उच्च अधिकारियों को भेजा जा चुका है। जल्द ही रोडवेज महाप्रबंधक के आदेशानुसार इस बस का समय में बदलाव किया जाएगा। -हरिकिशन, इंचार्ज, बस स्टैंड, महेंद्रगढ़