{"_id":"614773728ebc3eafb756559c","slug":"demand-from-minister-of-state-for-alwar-to-dadri-via-narnaul-mahendragarh-rail-line-narnol-news-rtk6245114158","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलवर से दादरी वाया नारनौल-महेंद्रगढ़ रेल लाइन के लिए राज्यमंत्री से की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलवर से दादरी वाया नारनौल-महेंद्रगढ़ रेल लाइन के लिए राज्यमंत्री से की मांग
विज्ञापन
अलवर से दादरी वाया नारनौल- महेन्द्रगढ़ रेल लाइन की मांग को लेकर राज्य मंत्री ओम प्रकाश यादव से ब?
- फोटो : Narnol
नारनौल। सुंडाराम ट्रस्ट के प्रधान संदीप मालड़ा ने सामाजिक न्याय एंव अधिकारिता राज्यमंत्री ओम प्रकाश यादव से उनके कैंप कार्यालय में मुलाकात की। इस मौके पर दैनिक रेल यात्री महासंघ के जिला प्रधान रामनिवास पाटौदा व दिनेश सिंह भी मौजूद रहे।
संदीप मालड़ा ने राज्य मंत्री से अलवर से दादरी वाया नारनौल-महेंद्रगढ़ रेल लाइन बनाने के लिए प्रदेश सरकार से पहल करने की मांग की। रेल लाइन के बनने से राजस्थान के आधा दर्जन जिलों सहित हरियाणा के भी आधा दर्जन जिलों के लोगों को सीधा फायदा होगा। इस रेल मार्ग को राज्य सरकार और केंद्र सरकार सैनिक रूट के रूप में भी विकसित कर सकती है, क्योंकि इसके बन जाने से हरियाणा और राजस्थान के सैनिकों को विशेष लाभ होगा।
अलवर से दादरी वाया नारनौल-महेंद्रगढ़ रेल लाइन की मांग सांसद चौधरी धर्मबीर द्वारा लोकसभा मानसून सत्र में उठाई थी। साथ ही पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा ने भी रेल मंत्री को उक्त मांग के लिए पत्र लिखा था। इस पर रेल राज्य मंत्री ने कहा था कि अगर हरियाणा सरकार इस रेल लाइन का 51 प्रतिशत जमा करवा दे तो केंद्र सरकार रेल मार्ग को बनाने जरूर विचार करेगा। संदीप मालड़ा ने बताया कि अजमेर, जयपुर, अलवर सहित राजस्थान के आधा दर्जन जिलों के जिन सैनिकों को पंजाब, जम्मू-कश्मीर सहित लद्दाख की यात्रा करनी होती हैं उन्हें दिल्ली की तरफ नहीं जाना पड़ेगा। इस मौके पर राज्यमंत्री ने अलवर से दादरी वाया नारनौल-महेंद्रगढ़ रेल लाइन बनाने को लेकर आश्वासन दिया है कि वे इस संबंध में मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे।